फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uproar over installation of statue of Pandit Shri Ram Sharma, stage people sitting on dharna

Rohtak News: पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा लगाने पर बवाल, धरने पर बैठे मंच के लोग

Tue, 08 Oct 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar over installation of statue of Pandit Shri Ram Sharma, stage people sitting on dharna
रोहतक। स्वतंत्रता सैनानी रहे पंडित श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर उनके ही पार्क में प्रतिमा लगाने को लेकर सोमवार को बवाल हो गया। पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के पदाधिकारी धरने के लिए पार्क के गेट पर ही बैठ गए। संगठन के लोगों ने प्रभारी थाना सिविल लाइन के निलंबन की मांग की। विवाद बढ़ता देख कई थानों का पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, एचएसवीपी अधिकारियों ने जल्द ही इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंच अध्यक्ष डॉ. अशोक कौशिक और नवीन कुमार ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं। पिछले साल एचएसवीपी अधिकारियों की ओर से पास किए प्रस्ताव के तहत पार्क का नाम पंडित श्रीराम शर्मा और उनकी प्रतिमा लगाने की अनुमति का दावा किया गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने इस तरह की कोई अनुमति न होने की बात कही है। 7 अक्तूबर को पंडित श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्क में पहुंचे थे। उसी समय कुछ लोग आए और विरोध करने लगे। उनके साथ थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक जगवीर मलिक भी आ गए। उन्होंने भी पार्क में प्रतिमा लगाने का विरोध किया। काफी देर तक दोनों पक्षों में गहमा गहमी रही। विचार मंच संगठन के सदस्य धरना देकर पार्क के गेट पर ही बैठ गए। करीब 3 घंटे बाद एचएसवीपी के प्रदेश अधिकारी मुकंद तंवर ने पहुंचकर आश्वासन दिया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रतिमा लगाने पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर मलिक के निलंबन की मांग की तो इस पर भी आला अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस बात पर पंडित श्रीराम विचार मंच के लोग भी मान गए और धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर चंद्रभान भालौट, रमेश चंद्र, सुरेश मुंजाल पूर्व निगम पार्षद, अनूप डागर, ईश्वर मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मंच ने मांगी शिकायत की कॉपी तो पुलिस रह गई सन्न
पंडित श्रीराम पार्क में मूर्ति लगाने गए संगठन के लोगों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर संगठन के लोगों ने एसएचओ से शिकायत की कॉपी मांगी तो अधिकारी सन्न रह गए। वे शिकायत की कॉपी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता हटने के बाद ही प्रतिमा लगाने पर निर्णय होगा। धरना खत्म कर दिया है। वहीं, इस प्रकरण से आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
मुकुंद तंवर, प्रदेश अधिकारी, एचएसवीपी।

श्रीराम पार्क में प्रतिमा लगाने को विवाद हुआ था। फिलहाल आचार संहिता हटने तक के लिए लोगों को मना लिया गया है। अब आचार संहिता के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
अमित कुमार, डीएसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed