{"_id":"6a21eb4b2c8d75e3ce015cdc","slug":"uproar-over-closure-of-bagh-wali-gali-people-sit-on-road-with-councillor-rohtak-news-c-17-roh1020-867043-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाग वाली गली बंद करने पर हंगामा, पार्षद संग सड़क पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाग वाली गली बंद करने पर हंगामा, पार्षद संग सड़क पर बैठे लोग
विज्ञापन
14-बाग वाली गली बंद करने के विरोध में झज्जर रोड पर जाम लगा धरने पर बैठे कॉलोनीवासी। संवाद
रोहतक। 50 साल पुरानी बाग वाली गली बंद करने पर वीरवार को फिर से विवाद बढ़ गया। इसके विरोध में लोग वार्ड 20 के पार्षद प्रवीण कौशिक के साथ झज्जर रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
झज्जर रोड पर बाग वाली गली को लेकर वीरवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोपहर करीब 12 से 1 बजे तक खूब हंगामा हुआ। विजय नगर कॉलोनी निवासी धर्मवीर शास्त्री, सुरेश राणा, लक्ष्मण वर्मा, होशियार शर्मा, डॉ. हवा सिंह, डॉ. राकेश कौशिक, आनंद, संजय शर्मा, संजय आदि ने कहा कि 50 साल पुरानी गली के बीचोबीच दीवार निकाल दी। इससे रास्ता बंद हो गया है। अब गलीवासी कहां से गुजरेंगे।
वहीं, गली की जमीन पर दावा करने वाले ओमबीर व दिलबाग पक्ष के लोगों का कहना है कि जमीन का केस न्यायालय में जीतने के बाद वे जमीन पर दीवार निकाल रहे हैं जिस पर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, दो दिन से गली बंद होने से लोगों में रोष बना हुआ है और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवा दिया। हालांकि, गली अभी बंद है।
-- -- -- -- -- -
झज्जर रोड पर बाग वाली गली बंद किए जाने से बढ़े तनाव को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता से बात की गई है। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर निगम की गली है जिसमें बिजली, पानी, सीवर की सुविधाएं लोगों को मिल रही है। इसको बंद करना गलत है। प्रशासन लोगों के लिए यह रास्ता खुलवाए। मैं काॅलोनी के लोगों के साथ हूं।
- प्रवीण कौशिक, वार्ड 20, नगर पार्षद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बढ़ीं मुसीबतें...मरीज को दीवार फांदकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
विजय नगर की इस गली में दीवार बनाए जाने से लोगों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। वीरवार को एक मरीज को दीवार फांदकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके अलावा, दूसरी गलियों में यातायात बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।