फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uproar outside SP residence, fight between AAP's state spokesperson and police

एसपी आवास के बाहर हंगामा, आप के प्रदेश प्रवक्ता व पुलिस के बीच नोकझोंक

Sun, 04 Sep 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar outside SP residence, fight between AAP's state spokesperson and police
एसपी निवास के बाहर धरना देते आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता लवलीन टुटेजा। अमर उजाला।
रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कार्यकर्ता शनिवार शाम को एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के चलते प्रवक्ता व पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हो गई। डीएसपी विवेक कुंडू मौके पर पहुंचे और आप कार्यकर्ताओं को समझाया। साथ ही लिखित शिकायत लेकर जांच का भरोसा दिया। इसके बाद आप कार्यकर्ता एसपी आवास के बाहर से उठकर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जतिन नाम के युवक ने कार की खरीद-फरोख्त को लेकर थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया था। एक पक्ष के साथ आप के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा, एडवोकेट सतीश आर्य व अन्य लोग भी पहुंचे थे। वहां पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर के व्यवहार पर सवाल उठ गया। आरोप लगा कि थाना प्रभारी ने आप कार्यकर्ताओं को धमकाया है। इससे नाराज कार्यकर्ता एसपी आवास के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी देवेंद्र भी मौके पर आ गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सवाल करने लगे। इसी बीच आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की सूचना पाकर डीएसपी विवेक कुंडू मौके पर पहुंचे और आप कार्यकर्ताओं को समझाकर उठाया। साथ ही लिखित शिकायत लेकर जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन

......
‘समझौते का दबाव बना रहा था एसएचओ’
दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे। थाना प्रभारी दूसरे पक्ष की तरफ झुकाव दिखा रहे थे। साथ ही समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध किया तो हमारे साथ ही अभद्र व्यवहार किया। इस कारण एसपी आवास के बाहर आए थे। डीएसपी ने लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लवलीन टुटेजा, प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
......
आप नेता दूसरे पक्ष को थाने के अंदर ही धमका रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो गलत आरोप लगाने लगे। मैंने किसी पर समझौते का दबाव नहीं बनाया। चाहे अधिकारी जांच कर लें।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र, थाना प्रभारी आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed