फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uproar in the name of conversion in Rohtak of Haryana

रोहतक: धर्म परिवर्तन के नाम पर हंगामा, भीड़ को खदेड़ पुलिस ने अनुयायियों को निकाला, डीएसपी बोले- गलतफहमी के चलते हुआ विवाद

Fri, 10 Dec 2021 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

रोहतक की संजय कॉलोनी में देर शाम तक रहा पुलिस बल तैनात रहा। डीएसपी ने कहा कि गलतफहमी के चलते विवाद हुआ। अब मामला पूरी तरह शांत है।

विज्ञापन
Uproar in the name of conversion in Rohtak of Haryana
संजय कॉलोनी में धार्मिक स्थल की तरफ भीड़ को जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की संजय कॉलोनी में एक धार्मिक स्थल में प्रार्थना सभा को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रार्थना सभा में गरीब लोगों को बहकाकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। सैकड़ों की भीड़ धार्मिक स्थल के बाहर एकत्रित हो गई। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने न केवल भीड़ को खदेड़ा, बल्कि प्रार्थना सभा के लिए एकत्रित सैकड़ों लोगों को गलियों के रास्ते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। देर रात तक धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस तैनात थी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कोई धर्म परिवर्तन नहीं हो रहा था। गलतफहमी के चलते विवाद हुआ, जो अब पूरी तरह शांत है। 

विज्ञापन


एक दिन पहले विहिप की तरफ से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को मांग पत्र दिया गया था कि शहर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को प्रलोभन दिया जाता है, जबकि दूसरे पक्ष ने इससे पूरी तरह इनकार किया था। गुरुवार को संजय कॉलोनी स्थित धार्मिक स्थल पर प्रार्थना सभा होनी थी। इसके लिए धर्म विशेष के अनुयायी एकत्रित हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः किसान आंदोलन स्थगित: 11 दिसंबर को करेंगे वापसी, 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 11 बजे इसकी सूचना हिंदू संगठनों को लग गई। सैकड़ों लोग कॉलोनी में पहुंचे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने लोगों को धार्मिक स्थल की तरफ बढ़ने से रोक दिया। काफी देर तक हंगामा चला। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। एक तरफ जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोके रखा, जबकि दूसरी तरफ पुलिस ने प्रार्थना सभा में आए लोगों को दूसरी गलियों के रास्ते उनके घरों की तरफ भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मामला शांत हो सका। 

आरोप बेबुनियाद, नहीं देते किसी तरह का प्रलोभन 

प्रार्थना सभा स्थल की तरफ से पुलिस को बताया कि यहां पर किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया जाता। लोग मर्जी से आते हैं। धर्म परिवर्तन के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। 

शहर में चार-पांच जगह धर्म विशेष के स्थल बने हुए हैं। सहायता के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जाता है। अगर कोई इच्छा से धर्म बदले तो उनको कोई आपत्ति नहीं, लेकिन प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाना गलत है। वीरवार को मैं दिल्ली गया हुआ था। विवाद का मुझे पता नहीं।   - विजय चुघ, विहिप नेता 

 

गलतफहमी के चलते विवाद हुआ। किसी तरह का धर्म परिवर्तन करवाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। पूरी तरह अब शांति है। - डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed