फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Upload information on the Prayas app to stop drug addiction

Rohtak News: नशा रोकने के लिए प्रयास एप पर अपलोड करें सूचना

Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Upload information on the Prayas app to stop drug addiction
महम। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में एसडीएम दलबीर सिंह फोगाट की अध्यक्षता में बैठक कर नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान, उपमंडल मिशन टीम, ग्राम/वार्ड स्तरीय मिशन टीम एवं क्लस्टर मिशन टीम के सदस्य मौजूद रहे।एसडीएम ने नशे से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करने को लेकर जानकारी दी। बताया कि इन सूचनाओं को प्रयास ऐप पर अपलोड करें। उन्होंने नशीले व मादक पदार्थों की रोकथाम एवं आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के आदि व्यक्तियों को नजदीक के नशा मुक्ति केंद्र पर ले जाकर इलाज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे सबडिवीजन महम के उन सभी स्थानों को चिह्नित करें जहां पर नशीले व मादक पदार्थों कि खरीद फरोख्त की जाती हैं और ऐसे स्थानों पर लगातार दबिश देते नशे के कारोबार पर पूर्णतया रोक लगाई जाए। उन्होंने चिक्त्सिा एवं खंड शिक्षा अधिकारियों महम व लाखनमाजरा को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ सभी स्कूलों में नशीले व मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु स्कूल स्तर पर बच्चों को जागरूक करने बारे कार्यशालाओं एवं रैलियों का आयोजन करें।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पुलिस विभाग के साथ महम व लाखनमाजरा में स्थित सभी दवाइयों की दुकानों को चेक करें यदि किसी दुकान पर प्रतिबंधित दवा बरामद होती है तो तुरंत प्रभाव से उस दुकानदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी महम विवेक कुंडू, नायब तहसीलदार महम दीपक धांगड, नायब तहसीलदार लाखनमाजरा मुकुल, खंड शिक्षा अधिकारी महम व लाखनमाजरा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महम, सचिव नगर पालिका महम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed