फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Update in Magan Suicide Case Divya filed anticipatory bail

Magan Suicide Case: दिव्या को गिरफ्तारी का डर, कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

Tue, 01 Jul 2025 05:36 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 05:36 PM IST
सार

मगन सुसाइड मामले में अभी भी आरोपी दिव्या और उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। वहीं, दिव्या ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Update in Magan Suicide Case Divya filed anticipatory bail
दिव्या, मृतक मगन की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में मृतक की पत्नी दिव्या ने अदालत में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत मांगी है। मंगलवार को एएसजे रजनी यादव की अदालत से केस एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया। साथ ही बहुअकबरपुर थाना प्रभारी को नोटिस देकर बुधवार को अदालत में बुलाया है। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट याचिका पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन


पुलिस का पक्ष

पुलिस का कहना है कि जमानत का कड़ा विरोध किया जाएगा, क्योंकि आरोपी की केस में गिरफ्तारी बेहद अहम है। वह केस की अहम अभियुक्त है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 19 जून को डोभ निवासी रणबीर सिंह ने केस दर्ज कराया था कि उनके बेटे मगन ने नारनौंद निवासी दिव्या से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद दिव्या ने कहा कि वह अहमदाबाद में नौकरी करेगी। वह दो-तीन माह में वापस आ जाती थी। मगन भी साल में दो-तीन बार दिव्या के पास चला जाता था। उन्होंने बताया कि दिव्या का दीपक नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन

18 जून को मगन ने किया था सुसाइड 

मगन ने 18 जून को वीडियो बनाई और अपने ग्रुप में वायरल कर दी और उसके बाद सुसाइड कर लिया। वायरल वीडियो में उसने कहा कि दिव्या व उसके प्रेमी दीपक ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी दिव्या व उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। पता चला कि दोनों आरोपी मुंबई में थे। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। अब आरोपी दिव्या ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

आरोपी दिव्या केस में अहम आरोपी है, जिसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत की तरफ से भेजे गए नोटिस पर पुलिस बुधवार को कोर्ट में जाएगी, जहां अग्रिम जमानत का विरोध किया जाएगा। आरोपी केस में अहम आरोपी है, जिसकी गिरफ्तारी बेहद अहम है - इंस्पेक्टर नीरज कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर

ये भी पढ़ें: Magan Suicide Case: पुलिस के हाथ अब भी खाली, 23 जून को मिली थी आरोपियों की लोकेशन, तलाशी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed