फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Update in Himani Murder Case Sachin accused in Himani Murder case Who is Himani

हिमानी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: महज डेढ़ लाख रुपये के लिए की हत्या, आरोपी सचिन ने गहने गिरवी रख लिया लोन

Fri, 06 Jun 2025 04:00 AM IST
शाहिल शर्मा विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा) Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 04:00 AM IST
सार

हिमानी हत्याकांड में अदालत में पेश की गई चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अदालत में दाखिल 600 पेज चार्जशीट में केवल सचिन को ही आरोपी बनाया गया है। सचिन ने महज 1.5 लाख रुपये के लिए हिमानी की हत्या कर दी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Update in Himani Murder Case Sachin accused in Himani Murder case Who is Himani
हिमानी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस की तरफ से अदालत में पेश की गई चार्जशीट में बताया गया है कि झज्जर जिले के गांव खैरपुर निवासी हत्या आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू ने महज डेढ़ लाख रुपये के लिए हिमानी की हत्या की थी। अदालत में दाखिल 600 पेज की चार्जशीट में हिमानी के हत्या आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू ने यह बात कबूली है। आरोपी ने हत्या के बाद हिमानी के जेवरात गिरवी रखकर 1.87 लाख रुपये का बहादुरगढ़ की फाइनेंस एजेंसी से लोन लिया था।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 12वीं तक पढ़े सचिन उर्फ ढिल्लू ने पूछताछ में कबूला है कि उसने गांव में मोबाइल फोन की दुकान है। करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर हिमानी नरवाल से जान-पहचान हुई। वारदात से छह माह पहले वह हिमानी से उसके घर विजय नगर मिलने गया। इसके साथ ही, डेढ़ लाख रुपये हिमानी को दिए। वारदात से पहले 27 फरवरी को स्कूटी पर डी पार्क स्थित दुकान पर पहुंचे, जहां हिमानी ने फेसवॉश, बॉडी लोशन व एक साबुन लिया, जिसके लिए 370 रुपये सचिन ने ऑनलाइन व 100 रुपये ऑफलाइन दुकानदार को दिए।

विज्ञापन

Update in Himani Murder Case Sachin accused in Himani Murder case Who is Himani
राहुल गांधी के साथ हिमानी नरवाल - फोटो : अमर उजाला

हाथ-पैर चुन्नी से बांधे, छटपटाने लगी तो चुन्नी से घोंट दिया गला 

सचिन ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी की सुबह वह घर जाने लगा तो हिमानी के साथ डेढ़ लाख रुपये को लेकर कहासुनी होने लगी। हिमानी चिल्लाई तो उसने चुन्नी से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुंह को रूमाल से बांधकर बंद कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर चारपाई के ऊपर हिमानी का गला उसी की गुलाबी रंग की चुन्नी से घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके थोड़ी देर बाद साथ के कमरे से बैग निकाला और उसके अंदर शव रखकर बंद कर दिया।

जेवरात व लैपटॉप निकाले

आरोपी ने पुलिस को बताया कि हिमानी का शव घर पर ही छोड़कर उसी की स्कूटी पर जेवरात, लैपटॉप व अन्य सामान लेकर बहादुरगढ़ के कानौंदा स्थित दुकान पर पहुंचा। वहां 15-20 मिनट रुका और दुकान पर ही बैग छोड़कर वापस शव ठिकाने लगाने हिमानी के घर आया। शव को बैग में लेकर गया और सांपला बस स्टैंड के पास फेंककर घर जाकर सो गया। सुबह साढ़े आठ बजे उठा और हिमानी के मोबाइल फोन से उसकी मां को कुछ मैसेज भेजे, ताकि किसी को शक न हो। साथ ही, हिमानी का व्हाट्सएप स्टेट्स अपडेट किया।

Update in Himani Murder Case Sachin accused in Himani Murder case Who is Himani
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal

हिमानी की सोने की चेन व कानों की बालियां रखीं गिरवी 

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी हिमानी की सोने की चेन व कानों की बालियां लेकर बहादुरगढ़ एक निजी फाइनेंसर के पास पहुंचा और गिरवी रखकर 1.87 लाख रुपये का लोन लिया। यह राशि उसके बैंक अकाउंट में आ गई। इसके बाद हिमानी का मोबाइल फोन बंद करके गुरुग्राम चला गया। वहां नए कपड़े खरीदे और पुराने कपड़े फेंक दिए। वहां से मुंडका मेट्रो स्टेशन पर आ गया, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी से हिमानी का फोन व मोबाइल का बिल भी बरामद हुआ।

600 पेज की चार्जशीट में सचिन ही आरोपी

पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि अदालत में दाखिल 600 पेज की चार्जशीट में केवल सचिन को आरोपी बनाया गया है। आरोपी के खिलाफ वारदात से पहले खरीदारी की सीसीटीवी के अलावा शव लेकर जाते समय की फुटेज, मोबाइल लोकेशन, हिमानी के जेवरात की बरामदगी जैसे तकनीकी सबूत हैं, जो आरोपी को सजा दिलाने के लिए काफी हैं। इसके अलावा पुलिस की तरफ से एडिशनल चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी, जिसमें मृतका के नाखूनों से मिले त्वचा के नमूने की डीएनए रिपोर्ट, सीसीटीवी व मोबाइल फोन की रिपोर्ट भी आनी बाकी है। उसमें किसी अन्य की भूमिका सामने आ सकती है।

विज्ञापन

कौन है हिमानी नरवाल ?


विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी दिखाई दी थीं। उसका 1 मार्च की सुबह सांपला के पास सूटकेस में शव मिला था, जिसके आरोप में सचिन उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ अभी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। 2 जून को उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि तय की है। हिमानी की मां सविता को शक है कि सचिन तो केवल मोहरा है, किसी बड़े व्यक्ति का उसकी बेटी की हत्या में हाथ है। हालांकि, पुलिस अभी तक इस बात से इंकार कर रही है।

ये भी पढ़ें: जासूस जसबीर: परिवार ने छोड़ा घर... गांव में बन रही आलीशान कोठी, यूट्यूब चैनल चलाने के साथ करता है ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed