फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Unseasonal rains can turn water on the wishes of farmers

Rohtak News: बेमौसम बारिश किसानों के अरमानों पर फेर सकती है पानी

Mon, 20 Mar 2023 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains can turn water on the wishes of farmers
सांपला। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार देर रात से ही इलाके में बार-बार मौसम बदल रहा है। रविवार दोपहर हल्की बारिश के साथ हवा भी चली, इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल पकने को लगभग तैयार हैं। यदि अब मौसम खराब रहता है तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बदले मौसम के चलते जिन किसानों ने हाल में गेहूं की फसल में पानी लगाया था। वहां कहीं- कहीं हवा चलने के कारण जमीन पर फसल बिछ गई है। मौसम में भी दोबारा से ठंडक महसूस होने लगी है। साथ ही शनिवार व रविवार की रात को दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बरसात होने की संभावना है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

हवा सिंह, नरेश कुमार ,कप्तान सिंह, सुदेश ने बताया कि बरसात से गेहूं, सरसों की फसलों में नुकसान होगा जो फसल जमीन पर गिर जाएगी उसमें उत्पादन कम होगा। वहीं सरसों की कटाई का काम चल रहा है। कटी हुई फसल हल्की बारिश में भीग गई। आगे बारिश नहीं होगी तो दो-तीन दिन के बाद कढ़ाई व कटाई का काम चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल अंतिम चरण में
इस बार किसानों ने जिले में करीब 100000 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की हुई है। करीब 60 प्रतिशत गेहूं अगेती और 40 प्रतिशत एरिया में पछेती फसल लगी हुई है। अगले 10 दिन में अगेती फसल की कटाई शुरू होने की संभावना है। आगर बेमौसम बारिश और तेज हवा चली तो फसल जमीन पर बिछ सकती है और किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बात को लेकर किसान चिंता में हैं।।
ये बोले किसान
हाल में सभी फसलें अच्छी हैं। अगर बेमौसम बारिश के साथ आंधी या ओलावृष्टि होती है तो किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होगा। अगर जल्दी से मौसम साफ नहीं होता तो जो सरसों की फसल कटी हुई है और बारिश में भीग गए तो उसमें भी नुकसान की संभावना बढ़ेगी।

-जगबीर
अगर ठीक-ठाक बारिश होती है तो गेहूं की फसल को लाभ होगा। सरसों की फसल में नुकसान की संभावना है। किसान भगवान से दुआ कर रहे हैं कि मौसम साफ रहे।
- राजा खत्री, इस्माइला


अगर हल्की बारिश होती है और हवा नहीं चलती है तो गेहूं की फसल को पूरा लाभ पहुंचेगा। अभी मौसम परिवर्तनशील है किसान अपनी फसल में पानी न लगाएं। पानी लगाने से हवा चली तो फसल जमीन पर गिर जाएगी। जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा।

- डॉ. राकेश कुमार, गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed