फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   University united against government order

सरकारी फरमान के खिलाफ एकजुट हुए विश्वविद्यालय

Mon, 15 Nov 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
University united against government order
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमले के खिलाफ सभी विश्वविद्यालय एकजुट हो गए हैं। विश्वविद्यालयों के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मियों और छात्रों ने इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी की है। यह फैसला रविवार को एमडीयू में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने 8 नवंबर को पत्र जारी किया है, जिसके अनुसार विश्वविद्यालयों में नियुक्तियां अब सरकार करेगी। बैठक में फैसला लिया गया कि इसके खिलाफ सभी विश्वविद्यालयों का स्टाफ 17 नवंबर को सुबह 11 बजे अपने कुलपति को ज्ञापन देगा। 18 से 23 नवंबर सभी विश्वविद्यालयों में रोजाना सुबह 9 से 12 बजे तक प्रशासनिक भवन पर धरना दिया जाएगा, जिसमें शिक्षक, गैर शिक्षक और छात्र भी शामिल होंगे। 24 नवंबर को दोबारा एमडीयू में बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. विकास सिवाच और आल हरियाणा यूनिवर्सिटी फेडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी ने संयुक्त रूप से की, संचालन गैर शिक्षक संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने किया। वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार विश्वविद्यालयों की नौकरियां अपने हाथों में लेना चाहती है। यह न सिर्फ विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला है, बल्कि सरकार की मंशा कुछ और नजर आ रही है। छात्र नेता विक्रम डूमोलिया ने कहा कि जल्द से जल्द बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। प्रो. अरुण नंदा ने सुझाव दिया कि एक ही तारीख पर सभी कुलपतियों को ज्ञापन दिया जाए। पूर्व प्रो. सोमबीर राठी ने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी शिक्षित वर्ग से आते हैं, अपना भला-बुरा सोच सकते हैं। अगर सरकार उनके अधिकारों का हनन करती है तो विश्वविद्यालय से जुड़े हर व्यक्ति को आंदोलन करना चाहिए। दयानंद सोनी ने कहा कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. विकास सिवाच ने कहा कि सरकार इस तरह से तुगलकी फरमान जारी करेगी तो शिक्षक, गैर शिक्षक, छात्र चुप नहीं बैठेंगे। बैठक में राजेश गिरधर, वरुण कुमार सैनी, फूल कुमार बोहत, सुमेर अहलावत, डॉ. सुधीर कटारिया, एसएफआई से अर्जुन, एबीवीपी से सन्नी नारा, एनएसयूआई से हिमांशु, आईएसओ से अरविंद गोस्वामी, जीजेयू से इंद्राज भारती, पीजीआई के तारीफ नांदल, संजय सिंहमार, एचएयू से राजेश ठाकुर, खानपुर विश्वविद्यालय से डॉ. पवन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed