{"_id":"67365ab0effc94b60a038ff4","slug":"union-officials-held-a-meeting-on-the-removal-of-employees-by-the-contractor-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-111069-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को हटाने पर यूनियन पदाधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को हटाने पर यूनियन पदाधिकारियों ने की बैठक
Fri, 15 Nov 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 64 : बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
बहादुरगढ़। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की जिला झज्जर व बहादुरगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर-9 स्थित वॉटर वर्क्स में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रमन जून ने की। संचालन जिला सचिव रमेश कुमार विधलान ने किया।
जिला उप प्रधान मदन मोहन नागर, सलाहकार श्रीपाल सिंह ने बताया कि बैठक का एजेंडा यह रहा कि 1 नवंबर 2024 से 1 नवंबर 2025 तक वाटर सप्लाई और मशीनरी मेंटेनेंस का 1 वर्ष का टेंडर राधे प्रसाद ठेकेदार के नाम हुआ है। उनके पार्टनर अश्वनी मलिक ने 4 नवंबर से 7 कर्मचारियों को बिना किसी वजह के हटा दिया है, जिससे उन्हें अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत संबंधित एचएसवीपी अधिकारियों को की गई है। परंतु ठेकेदार किसी अधिकारी की बात मानने को तैयार नहीं है। इसलिए राधे प्रसाद, अश्वनी कुमार मलिक का यह टेंडर रद्द करने की मांग की गई।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर ने एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता व अधीक्षक अभियंता गुरुग्राम और प्रशासक रोहतक और मुख्य प्रशासक पंचकूला को पत्र लिखकर यह चेतावनी दी है कि यदि राधे प्रसाद वाटर सप्लाई ठेकेदारों का टेंडर रद्द नहीं किया गया तो यूनियन ठेकेदार सहित एचएसवीपी अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर जयप्रकाश, मनीष कुमार, अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, विकास, समेर, राजेश, विजय ,राजीव, जलेश्वर, विजय, विकी और मुकेश मौजूद रहे।