फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Under-23 Senior National Wrestling Championship to be held at MDU from 9th

खेल की खबर :::::::: एमडीयू में नौ से होगी अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप

Thu, 02 Jul 2026 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 Jul 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Under-23 Senior National Wrestling Championship to be held at MDU from 9th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में 9 जुलाई से कुश्ती के दांवपेंच देखने को मिलेंगे। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 9 से 12 जुलाई तक अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 युवा पहलवान पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

9 जुलाई को महिला वर्ग के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों का दस्तावेज सत्यापन और वजन लिया जाएगा। 10 जुलाई को इन भार वर्गों में क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रीस्टाइल वर्ग के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग का वजन और दस्तावेज सत्यापन 10 जुलाई को होगा, जबकि 11 जुलाई को मुकाबले कराए जाएंगे।
ग्रीको-रोमन वर्ग के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग का वजन और वेरिफिकेशन 11 जुलाई को होगा तथा इसी दिन मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
12 जुलाई को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी खिलाड़ियों का वजन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद ही मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अभ्यास की पूरी व्यवस्था की गई है।

वर्जन
रोहतक में आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने और अभ्यास की पूरी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। यह चैंपियनशिप उभरते हुए पहलवानों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बेहतर अवसर साबित होगी।- रमेश बोहर, अध्यक्ष, हरियाणा कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed