{"_id":"645819fde1cf786e5603d3f7","slug":"uncontrolled-trolley-fell-on-bike-on-jasia-overbridge-youth-died-rohtak-news-c-17-roh1020-146540-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जसिया ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर बाइक पर गिरा ट्राला, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जसिया ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर बाइक पर गिरा ट्राला, युवक की मौत
रोहतक। जसिया गांव के पास रोहतक-पानीपत राजमार्ग पर एक ट्राला अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर बाइक पर पलट गया। ट्राले के नीचे दबने से बाइक सवार युवक खेड़ी साध निवासी 23 वर्षीय सुनील की मौके पर मौत हो गई, जबकि गांव पेटवाड़ निवासी 24 वर्षीय युवती भावना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीरावस्था में पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया है। सदर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। खेड़ी साध निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एनजीओ में कार्य करता है। रविवार सुबह नौ बजे निजी कार्य से गोहाना की तरफ जा रहा था। उसके गांव का युवक सुनील बाइक पर अपनी परिचित युवती 24 वर्षीय भावना के साथ गोहाना जा रहा था। रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज पर गोहाना की तरफ से आ रही ट्राला अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया। इसके बाद दूसरी दिशा में आकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
विज्ञापन
गोहाना की तरफ जा रहे बाइक सवार सुनील व भावना उसकी चपेट में आ गए। भावना उछलकर दूर जा गिरी, जबकि सुनील सड़क किनारे ग्रिल पर जा गिरा। सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भावना को तत्काल पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद ट्राले को सड़क के बीचोंबीच से क्रेन की मदद से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।