फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uncle said, father's torture became the reason for suicide

Rohtak News: मामा बोले, पिता की प्रताड़ना बनी आत्महत्या की वजह

Sat, 04 May 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uncle said, father's torture became the reason for suicide
रोहतक। नौनंद की 18 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने मामले में शुक्रवार को नया मोड आया है। युवती के मामा ने उसके पिता, दादी, बुआ व पिता की दूसरी पत्नी पर युवती को और उसकी मां व भाई को मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए युवती के मामा बलराम ने डीएसपी से गुहार लगाई है। इस मामले में सबूत व आरोप पुख्ता नहीं होने के चलते केस दर्ज नहीं किया गया और युवती का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ। शुक्रवार को बलराम ने सीएम विंडो पर एफआईआर दर्ज कराने के बारे में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एसपी हिंमाशु गर्ग को मांग पत्र सौंप कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की है। बलराम ने बताया कि एसपी की ओर से आश्वासन मिला है कि जल्द ही मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए सच के अनुसार ही एफआईआर दर्ज होगी। इसके चलते शव का शुक्रवार शाम तक भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब शनिवार को शव के पोस्टमार्टम कराए जाने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed