फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ultimatum to the government until May 1 , then fill jails Jat

सरकार को 1 मई तक का अल्टीमेटम, फिर जाट भरेंगे जेलें

Thu, 21 Apr 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 21 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to the government until May 1 , then fill jails Jat
जाट आरक्षण पर बैठक करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश में जाट आंदोलन के बाद बेकसूर युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। अगर जल्द ही इन युवाओं को रिहा नहीं किया गया तो धर्म परिवर्तन किया जाएगा। प्रदेश सरकार को 1 मई तक का समय दिया जा रहा है। अगर सरकार नहीं जागी तो आगामी रणनीति बनाकर पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप मल्हान ने यह बात कही। वे बुधवार को सेक्टर-एक स्थित जाट भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाट महासभा ने पटेल आरक्षण आंदोलन को समर्थन दिया है। महासभा का एक दल जल्द ही गुजरात जाएगा और पटेल समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


सरकार मनोज दूहन व सुदीप कलकल को राजनीति का शिकार बना रही है। जिन अधिकारियों की वजह से रोष फैला है, उनके खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुखवंत सिंह ने कहा कि अगर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने की घटना की सही से जांच कराई जाए तो सरकार ही दोषी निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग है कि डीएसपी अमित भाटिया पर आपराधिक मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए। उपद्रव प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित था। उन्होंने कहा कि महासभा जाट समाज के आर्थिक, राजनीति व शैक्षणिक उत्थान के लिए काम करेगी। इसकी रूपरेखा बना ली गई है, जिसे जल्द ही धरातल पर लाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक राठी, युवा विंग के प्रभारी अनिल फौगाट और प्रदेश संयोजक विशेष भालौठ मौजूद रहे।


कोठी पर बहा रहे आंसू, मृतकों के घर नहीं पहुंचे
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप ने खाप नेताओं पर भी सवाल उठाए। उन्हाेंने कहा कि खाप तो हमेशा से ही सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती आई हैं तो अब ऐसा क्यों कर रही है? उन्होंने स्वयंभू खाप नेता पर आरोप लगाया कि वे सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। वे तो वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर जाकर आंसू बहा रहे हैं और जो युवा आंदोलन में मारे गए हैं, उनके घर पर नहीं जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed