फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ultimatum till Monday for dairy relocation, then sealing will take place

Rohtak News: डेयरी स्थानांतरण के लिए सोमवार तक का अल्टीमेटम, फिर होगी सीलिंग

Wed, 05 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum till Monday for dairy relocation, then sealing will take place
46-नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा से बातचीत करते वार्ड 15 से पार्षद अनीता मिगलानी व डेयरी संचाल - फोटो : Samvad
रोहतक । जिन डेयरी संचालकों के डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्लॉट आवंटित हैं उन्हें निगम आयुक्त ने डेयरी स्थानांतरण का कार्य शुरू करने के लिए सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा कि कार्य शुरू नहीं हुआ तो फिर सीलिंग होगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वार्ड 15 से निगम पार्षद अनीत मिगलानी की उपस्थित में गांधी कैंप, कच्चा बेरी रोड, माल गोदाम रोड इत्यादि स्थानों से डेयरी संचालक निगम में पहुंचे। उन्होंने अनुरोध किया कि जिन डेयरी संचालकों के डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्लॉट आवंटित हैं वे आगामी सोमवार तक वहां पर कार्य शुरू करवाकर स्वयं वहां के फोटो दिखाएंगे इसलिए अभी डेयरी सीलिंग की प्रक्रिया को रोका जाए।
विज्ञापन

जिन डेयरी संचालकों के डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्लॉट नहीं है वे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि जिनको कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्लॉट आवंटित हैं वे वहां पर शिफ्ट कर लें। वे आगामी सोमवार तक डेयरी कॉम्प्लेक्स में कार्य आरंभ करें नहीं तो नगर निगम की ओर से उनकी शहर में चल रही डेयरी को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed