{"_id":"600b18158ebc3e2c3d40b9c8","slug":"uk-stan-fears-four-will-be-sampling-today-rohtak-news-rtk5921186167","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके स्टेन की आशंका, चार की होगी आज सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूके स्टेन की आशंका, चार की होगी आज सैंपलिंग
विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल में सैंपल लेते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। यूके से जिले में आए 43 यात्रियों में कोरोना के यूके स्टेन की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। इसमें तीन केस डुपलीकेट हैं और 12 जिले के बाहर हैं। इसमें से चार यात्रियों का शनिवार को सैंपल कराया जाएगा। फिलहाल जिले में 27 की रिपोर्ट सामान्य है।
पब्लिक हेल्थ मैनेजर डॉ. तरुण ने बताया कि पिछले तीन दिनों में आठ यात्रियों के यूके से आने की लिस्ट मिली है। इसमें एक का पता ही नहीं चल पाया है। जिले में आए यूके के यात्रियों में तीन शहजाद कॉलोनी, सेक्टर तीन, छोटूराम नगर व एक रोहतक से है इनका पता नहीं है। इन से फोन पर संपर्क हुआ है। विभाग अब तक 39 को ट्रेस कर चुका है। जिले के लोगों की बात करें तो दो बहादुरगढ़, बंगलूरू में सात व चार दिल्ली में हैं। इसके अलावा दो वापस यूके जा चुके हैं। दिल्ली में चार के बारे में राज्य सरकार को कहा गया है कि उनकी जांच करवाई जानी है। यूके से आने के बाद ये सीधा दिल्ली में क्वारंटीन हैं। फिलहाल जिले में यूके स्टेन से कोई पीड़ित नहीं है।
--------------
अस्पताल में 10 तो होम आइसोलेशन में 30 कोरोना के मरीज निगरानी में
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में पांच नए संक्रमितों को पुष्टि हुई है। इसमें 10 मरीज में भर्ती हैं तो 30 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सभी मरीज डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12237 हो गई है। इसमें से 12044 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 153 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। विभाग राहत की सांस ले रहा है कि जिले में 40 कोरोना के एक्टिव मरीज रह गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का स्तर 4.70 प्रतिशत है तो रिकवरी रेट 98.42 प्रतिशत पहुंच गया है। विभाग जिले में अब तक दो लाख साठ हजार से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल की जांच करवा चुका है।
तीन बुजुर्ग व दो अन्य मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ रिपोर्ट में शुक्रवार को विशाल नगर, उत्तम नगर, मॉडल टाउन में तीन बुजुर्गों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भगवतीपुर व तिलक नगर के दो अन्य को कोरोना संक्रमण मिला है।