फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   UHS will check the handwriting of 30 students in the cheating game case

Rohtak News: नकल के खेल मामले में 30 विद्यार्थियों की लिखावट जांचेगा यूएचएस

Thu, 15 May 2025 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
UHS will check the handwriting of 30 students in the cheating game case
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) में नकल के खेल मामले में अब विद्यार्थियों की लिखावट जांची जाएगी। इसके लिए विवि ने इस मामले से जुड़े एमबीबीएस के 30 विद्यार्थियों को बुलाया है। एमबीबीएस विद्यार्थियों की लिखावट जांचने के लिए 16 मई को टेस्ट होगा। उत्तर पुस्तिकाओं की प्रामाणिकता निर्धारित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

यूएचएस के नकल के खेल मामले की जांच लंबी होती जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी जांच धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। एमबीबीएस में पास होने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामले में 24 विद्यार्थियों व 17 कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज है। इनमें से अब तक पुलिस तीन कर्मचारियों को ही गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन 16 मई को 30 विद्यार्थियों की लिखावट का विशेषज्ञ की देखरेख में टेस्ट लेगा। इसके बाद विशेषज्ञ इनकी जांच करेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों विद्यार्थियों से हुई पूछताछ में उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ व दूसरे व्यक्ति की लिखावट होने की बात सामने आई थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने लिखावट जांच कराने का फैसला लिया। कुछ उत्तर पुस्तिकाओं को अलग कमरे में ले जाकर लिखवाने की बात भी सामने आई थी। इस बारे में उत्तर लिखते हुए विद्यार्थियों का वीडियाे भी जारी हुआ था।



नकल के खेल मामले में जांच जारी है। इसे पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी कड़ी में विवि प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों का लिखावट टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
- डाॅ. एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed