फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   UG exam in MDU from 11th

Rohtak News: एमडीयू में यूजी परीक्षा 11 से

Fri, 10 May 2024 06:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
UG exam in MDU from 11th
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने यूजी पाठ्यक्रमों बीए पास कोर्स दूसरे सेमेस्टर विद कंप्यूटर साइंस के पेपर- प्रोग्रामिंग इन सी की परीक्षा 11 मई को होगी। स्ट्रक्चर्ड सिस्टम्स एनालिसिस एंड डिजाइन की परीक्षा 14 मई, बीए बीएड चार वर्षीय के दूसरे सेमेस्टर के पेपर- एडिशनल इंग्लिश की परीक्षा 18 मई को होगी। इसके अलावा बीएससी जूलॉजी आनर्स दूसरे सेमेस्टर के पेपर- केमिस्टर द्वितीय की परीक्षा 23 मई, बीटीटीएम चौथे सेमेस्टर के पेपर- एमर्जिंग ट्रेंडस इन टूरिज्म की परीक्षा 15 मई, टूरिज्म प्रॉडक्शन इन इंडिया की परीक्षा 17 मई, एडवेंचर टूरिज्म की परीक्षा 20 मई, इंटरनेशनल टूरिज्म की परीक्षा 22 मई, फॉरेन लैंग्वेज प्रथम की परीक्षा 29 मई, एकाउंटिंग ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की परीक्षा 29 मई, बीए पास काेर्स छठे सेमेस्टर के पेपर न्यू मीडिया की परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन








शिक्षा विभाग में प्रवेश के लिए 15 तक करें आवेदन



महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शिक्षा विभाग में संचालित चार वर्षीय समेकित टीचर एजुकेशन प्रोग्राम- बीए बीएड तथा बी.कॉम बीएड में सत्र 2024-2025 में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाॅ. नीरू राठी ने बताया कि बीएड बीएड व बी.कॉम बीएड चार वर्षीय समेकित टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए विद्यार्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साइट पर जाकर 15 मई सुबह 11:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 12 जून को आयोजित की जाने वाली कॉमन प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर होगा। आवेदन की पात्रता समेत अन्य विस्तृत जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed