फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths drowned in JLN canal, one swam out

Rohtak News: जेएलएन नहर में डूबे दो युवक, एक तैैरकर निकला

Sun, 23 Jul 2023 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in JLN canal, one swam out
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। जवाहर लाल नेहरू नहर में पहरावर हेड के पास नहा रहा गोहाना रोड स्थित राजेंद्र नगर का युवक 22 वर्षीय अंकित डूब गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस डूबे युवक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि जेएलएन नहर में पहरावर हेड के पास राजेंद्र नगर निवासी अंकित अपने दोस्त सागर के साथ नहा रहा था। तेज बहाव के चलते अंकित डूब गया, जबकि सागर तैरकर बाहर आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहंुच गए। अंकित का परिवार मूलरूप से जसिया का रहने वाला है, लेकिन हाल में राजेंद्र नगर में रहता है।
विज्ञापन

सुनारिया गांव के युवक का मिला शव

उधर, सुनारिया गांव से चार दिन पहले लापता हुए 24 वर्षीय अजय का शव शनिवार को भालौठ ब्रांच नहर के पुल के पास बरामद हुआ। अब पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को देगी। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। एक दिन पहले ही परिजनों ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि अजय को गांव के तीन युवक बुलाकर ले गए थे। युवक तो वापस आ गए, लेकिन अजय का पता नहीं लगा। शिवाजी कॉलोनी थाने के कार्यकारी प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि डूबे युवक अंकित की तलाश कर रहे हैं, जबकि अजय का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed