फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths broke brother-in-law's head after a quarrel

झगड़े के बाद दो युवकों ने जीजा का सिर फोड़ा

Tue, 27 Jul 2021 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths broke brother-in-law's head after a quarrel
रोहतक। जेपी कॉलोनी में सोमवार को झगड़े के बाद दो युवकों ने डंडे से प्रहार कर जीजा का सिर फोड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने सिटी थाने में बिहार निवासी अपने दो सालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वह यहां पांच साल से किराये पर कमरा लेकर रह रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक बिहार के मधेपुरा स्थित योगीराज तहसील पुरेनी बाजार निवासी मनीष मेहता ने बताया कि पांच साल पहले उसने पूर्णिया जिले के गांव अरवन्ना निवासी ममता से प्रेम विवाह किया था। दोनों शादी के बाद रोहतक में आकर रह रहे थे। उन्होंने जेपी कॉलोनी में किराए का मकान ले रखा है। बाद में उसका साला प्रमोद शाह व बिखारी शाह रोहतक आकर उसके साथ ही रहने लगे। वह राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर पर बैठा था। इसी बीच उसका साला प्रमोद किसी लड़की को लेकर आ गया। मकान मालिक ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर मनीष ने साले से कहा कि वह लड़की को मकान पर नहीं रख सकता। इससे नाराज प्रमोद व बिखारी शाह ने मनीष को ही पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़वा दिया। मकान मालिक मनोज ने मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष को पीजीआई में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर सिटी पुलिस पीजीआई पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed