फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two youth arrested with two kilogram heroine

कार पर कोविड- 19 का नोटिस लगा कर रहे थे तस्करी, दो किलो हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
two youth arrested with two kilogram heroine
रोहतक। खरावड़ चौकी नाका से हिसार एसटीएफ ने क्रेटा सवार दो आरोपी युवकों को 2 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के गांव प्रेमनगर निवासी मंजीत उर्फ कालिया व संदेश कुमार उर्फ गोलू मूल निवासी कंवारी व हाल निवासी फ्रेंडस कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेशों पर दोनों के खिलाफ पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। जानकारी देते हुए एसटीएफ हिसार के पुलिसकर्मी महेंद्र ने बताया कि टीम गुप्त सूचना के आधार पर रोहतक खरावड़ नाके पर पहुंची थी। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद हुई। कार चालक संदेश कुमार उर्फ गोलू की पहले तलाशी ली गई। संदेश के पास से मिले पॉलिथिन को खोलकर चेक किया तो उसमें से 10 पीस बेलनाकार पैंकिग चिट्टा (हेरोइन) पारदर्शी लिफाफा में लिपटी बरामद हुई। इनका वजन 540 ग्राम मिला। इसके बाद परिचालक सीट पर बैठे आरोपी मंजीत के हाथ से थैला लेकर चेक किया गया। असमें 28 पीस बेलनाकार पैंकिग चिट्टा (हेरोअन) पारदर्शी लिफाफा में लिपटी हुई मिली। इसका वजन 1 किलो 560 ग्राम पाया गया। जब्त की गई हेरोइन की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आईएमटी थाना में केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

भिवानी से रोहतक के मेडिकल स्टोर पर मास्क स्पलाई करने का भिवानी डीएम से बनवाया हुआ है मूवमेंट पास
तस्करों ने कोविड-19 के चलते खुद का व कार का मूवमेंट पास बनवाया हुआ है। यह मूवमेंट पास तस्कर संदेश के नाम से है। जोकि 15 अप्रैल से 3 मई तक के लिए वेलिड है। यह पास संदेश ने भिवानी से रोहतक के कई मेडिकल स्टोर पर मॉस्क स्पलाई करवाने के लिए बनवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed