{"_id":"607c8a808ebc3e24664a185e","slug":"two-year-old-child-145-including-83-year-old-woman-found-infected-rohtak-news-rtk605044272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल का बच्चा, 83 साल की महिला समेत 145 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल का बच्चा, 83 साल की महिला समेत 145 मिले संक्रमित
विज्ञापन
शिविर में टीकाकरण करवाते लोग।
- फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमण का रफ्तार दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को जिले में 145 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें दो साल के बच्चे से लेकर 83 साल की बुजुर्ग महिला, डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, अधिकारी, विद्यार्थी, गृहिणी व नौकरी पेशा तक शामिल हैं। गनीमत है कि मरने वालों का आंकड़ा 172 पर थमा है। हालांकि श्मशान में चिताएं जल रही हैं। ये अपने आप में व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं। अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में रविवार को 145 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें 32 विद्यार्थी, 26 सरकारी कर्मचारी, 25 गृहिणियां, 25 निजी नौकरी, 21 बुजुर्ग व अन्य शामिल हैं। मरीजों की इस बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 14083 हो गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 1463 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही अब तक लिए गए सैंपलों का आंकड़ा तीन लाख 35 हजार 25 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 20 हजार 504 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जिले में 438 मरीजों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1027 पर पहुंच गया है। इनमें से 34 अस्पताल व 993 घरों में पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं जिले में संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.48 प्रतिशत है।
टीकाकरण : 336 लोगों ने लगवाई पहली डोज
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत रविवार को 336 लोगों ने पहली डोज लगवाई। जबकि 81 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके साथ ही अब तक एक लाख छह हजार 271 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।