फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two women from Hisar-Sirsa found corona positive

हिसार-सिरसा की दो महिलाएं मिली कोरोना पॉजिटिव

Mon, 30 Mar 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two women from Hisar-Sirsa found corona positive
पीजीआईएमएस में देर सायं मिली रिपोर्ट में हिसार और सिरसा की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वहीं पानीपत से आई महिला की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी मिली गई है। सिरसा की महिला को उपचार के लिए संस्थान के ब्लाक-सी में उपचार के लिए दाखिल किया गया है, जबकि हिसार की महिला का सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआईएमएस आया था। सिरसा की महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके पति को उसी समय क्वारंटीन करते हुए उसका सैंपल जांच के लिए ले लिया गया है।
विज्ञापन

नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड-19 के दो मरीजों की पीजीआईएमएस में सोमवार देर सायं पुष्टि हुई है। इसमें से सिरसा की महिला संस्थान में चिकित्सकों की निगरानी में है। बताया जा रहा है कि महिला सिरसा में तीन निजी अस्पतालों में जांच करवा कर रोहतक आई है। इस मरीजों की फिलहाल कोई विदेश यात्रा या सीधे किसी कांटेक्ट की हिस्ट्री नहीं मिली है। प्रशासन मरीजों के कांटेक्ट को तलाशने का प्रयास कर रहा है। वहीं हिसार की महिला का सैंपल जांच के लिए सोमवार को आया था। हिसार का दंपती कुछ दिन पहले की विदेश से आया था। पीजीआईएमएस में जिले के दो संदिग्धों को भी चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, इनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सिरसा की महिला पॉजिटिव मिली है, उसके साथ आए उसके पति को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के तीन अन्य व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने हिसार की महिला के पॉजिटिव होने की भी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed