फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two thugs from Delhi-Ghaziabad caught in fraud of Rs 1.60 lakh

Rohtak News: 1.60 लाख की ठगी में दिल्ली-गाजियाबाद के दो ठग काबू

Thu, 01 May 2025 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two thugs from Delhi-Ghaziabad caught in fraud of Rs 1.60 lakh
रोहतक। साइबर थाना पुलिस ने 1.60 लाख रुपये की जालसाजी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और उनको दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी सोनू के साथ 11 अप्रैल 2025 को रिवाॅर्ड पाॅइंट रिडीम करने के लिए कॉल आई थी। ठगों ने सोनू के पास लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले ली। इसके बाद साेनू के क्रेडिट कार्ड से 2.30 लाख रुपये कट गए। क्रेडिट कार्ड को फ्लिप कार्ट से खरीदारी के लिए प्रयोग करते हुए 70 हजार ठगे। हालांकि, सोनू ने इस ऑर्डर को निरस्त करा दिया। इससे उनके 70 हजार रुपये वापस आ गए। सोनू से 1.60 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पुलिस ने 1.25 लाख रुपये तत्काल फ्रीज करा दिए। इसके बाद अदालत से उन रुपयों को पीड़ित को वापस दिला दिया गया। वहीं जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी शुभम और दिल्ली निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed