फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two thieves arrested with four stolen bikes

Rohtak News: चोरी की चार बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested with four stolen bikes
28जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में चोरीशुदा बा​इकों के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टॉफ जुलाना की टीम ने चोरी के मामले में उझाना निवासी अजय और पंजाब के गांव फुलद निवासी जशनदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

19 अगस्त को थुआ निवासी कपिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को एफआईआर में बताया था कि उनकी बाइक पिरामल फाइनेंस बैंक (एलआईसी बिल्डिंग के पास जींद) के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वह चोरी हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एवीटी स्टॉफ जुलाना पुलिस को 27 अक्तूबर को सूचना मिली कि चोरी की वारदात उझाना निवासी अजय और पंजाब के फुलद निवासी जशनदीप ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दोनों चोरीशुदा बाइक लेकर रोहतक से जींद की तरफ आ रहे हैं। इस पर टीम ने बाईपास जुलाना पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद दोनों संदिग्ध युवक बिना नंबर की बाइक पर आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे लेकिन फुर्ती दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों कि निशानदेही पर जुलाना स्थित आदर्श कॉलोनी के पास के खंडहरों से घास-फूस के नीचे छुपाई गई तीन और चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed