{"_id":"6a21eb8af4773a84c10d5dca","slug":"two-students-of-supwa-will-represent-china-in-the-international-summer-school-program-rohtak-news-c-17-roh1020-867287-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चीन के अंतरराष्ट्रीय समर स्कूल कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करेंगे सुपवा के दो विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चीन के अंतरराष्ट्रीय समर स्कूल कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करेंगे सुपवा के दो विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) के फिल्म एवं टेलीविजन संकाय के दो विद्यार्थियों शिवम पांडे एवं शशांक बरुआ का चयन चीन की शंघाई थिएटर अकादमी की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय समर स्कूल कार्यक्रम के लिए हुआ है।
5 से 25 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दोनों विद्यार्थी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों के साथ सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान में भाग लेंगे।
शंघाई थिएटर अकादमी एशिया की अग्रणी प्रदर्शन कला संस्थाओं में से एक है जो रंगमंच, अभिनय, फिल्म व अन्य प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। समर स्कूल कार्यक्रम में विश्वभर के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को साझा मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
शिवम पांडे इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम की तरफ से आयोजित 54 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा के प्रतिष्ठित 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमोरू कार्यक्रम के लिए चयनित एवं सम्मानित हो चुके हैं। देशभर से प्राप्त हजारों आवेदनों में से विभिन्न विधाओं के केवल 75 युवा फिल्मकारों व रचनात्मक प्रतिभाओं का चयन किया जाता है।