फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two special trains will be operated from today

Rohtak News: दो विशेष ट्रेनों का आज से होगा संचालन

Sun, 10 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will be operated from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 10 अगस्त से दो विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। जयपुर, फुलेरा, रेवाड़ी और कोटा रूट पर इन ट्रेनों के चलते से इस रूट के यात्रियों को सुविधा होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए जयपुर, फुलेरा, रेवाड़ी और कोटा के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन सीमित समय के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जयपुर–रेवाड़ी–जयपुर रक्षाबंधन विशेष ट्रेन 10 अगस्त को 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और 15:55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से उसी दिन 16:30 बजे रवाना होकर 19:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर एवं खैरथल में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुलेरा–रेवाड़ी–फुलेरा रक्षाबंधन विशेष ट्रेन 10 और 11 अगस्त को फुलेरा से 14:30 बजे रवाना होकर 19:00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से फुलेरा दोनों ही दिन 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 01:05 बजे फुलेरा पहुंचेगी। ठहराव रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, नारनौल एवं अटेली में होगा। कुल 15 डिब्बे 13 सामान्य श्रेणी व 2 गार्ड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed