फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two sons of roadways driver were shot in Sanghi, former sarpanch of Dada village

Rohtak News: सांघी में रोडवेज चालक के दो बेटों को मारी गोली, दादा गांव का पूर्व सरपंच

Wed, 02 Aug 2023 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two sons of roadways driver were shot in Sanghi, former sarpanch of Dada village
रोहतक। जिले के गांव सांघी में मंगलवार रात करीब नौ बजे दो बाइक सवार युवकों ने दो सगे भाईयों को गोली मार दी। दोनों अपने दोस्त को छोड़ने गए थे। घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सदर पुलिस देर रात तक मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। घायलों के पिता राजसिंह जहां रोडवेज में चालक हैं, जबकि दादा अजित सिंह गांव के सरपंच रह चुके हैं।
विज्ञापन

सांघी गांव निवासी राजसिंह ने बताया कि उसके बड़े बेटे विशाल की उम्र 22 तो छोटे बेटे विक्की की उम्र 20 साल है। विक्की मनाली में होटल चलाता था, लेकिन अब घर आया हुआ है। रात करीब नौ बजे उनके पास गांव का युवक संजू आया हुआ था। बाइक पर दोनों भाई उसे घर छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय बाइक पर साइड से गुजर रहे दो युवकों ने गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। विशाल की कमर में एक गोली तो विक्की के हाथ, पैर व कंधे पर तीन गोलियां लगी। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


सात अगस्त को दुबई जाना है दुबई
राजसिंह ने बताया कि एक कंपनी के माध्यम से दोनों बेटों को वह दुबई भेजना चाहता है। इसकी पूरी तैयारी हो गई है। सात या आठ अगस्त को जाना है, लेकिन पता नहीं किसने दोनों को गोली मारी दी। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही वारदात के कारणों का पता लग सकेगा।
एएसआई देवी सिंह, कार्यकारी प्रभारी घिलौड़ पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed