फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two sisters aged 13 and 16 and a half years were saved from becoming child brides

Rohtak News: बालिका वधु बनने से बचाई 13 व साढ़े 16 साल की दो बहनें

Mon, 05 May 2025 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two sisters aged 13 and 16 and a half years were saved from becoming child brides
04सीटीके47...पाड़ा मोहल्ला में किशोरियों की शादी रोकती पुलिस। संवाद
रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में रविवार शाम चार बजे पुलिस व प्रशासन की टीम ने पहुंचकर 13 व साढ़े 16 साल की दो नाबालिग बहनों को बालिका वधु बनने से बचा लिया। वहीं, शादी रुकवाकर बरात को वापस भेज दिया। सोमवार को महिला थाने में दोनों पक्षों के महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के सामने बयान दर्ज होंगे। साथ ही दोनों बहनों को जिला बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने बताया कि शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि पाड़ा मोहल्ले में दो नाबालिग बहनों की शादी करवाई जा रही है। इसके लिए बरात महम चौबीसी के एक गांव से आई है। विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची। उस समय डीजे पर कुछ बराती थिरक रहे थे, जबकि कुछ खाना खा रहे थे। दूल्हन पक्ष की तरफ से रिबन कटाई की रस्म की तैयारियां की जा रही थी। पुलिस व प्रशासन की टीम को देखकर डीजे बंद हो गया और शादी में आए रिश्तेदार एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

बाक्स
दूल्हों की उम्र भूला पिता, दूल्हन बनी बहनें बोलीं- मर्जी से कर रही हैं शादी
बाल विवाह निषेध अधिकारी ने दूल्हन बनी बहनों से बात की। एक 10वीं तो दूसरी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि वे अपनी मर्जी से शादी कर रही हैं, लेकिन आधार कार्ड की जांच की तो एक की उम्र साढ़े 16 तो दूसरी की 13 साल मिली। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे बने दोनों सगे भाईयों के पिता से पूछताछ की। पुलिस को देखकर एक बार तो घबरा गए। सही से दोनों बेटों की उम्र तक नहीं बता पाए। बाद में बताया कि एक की उम्र 24 तो दूसरे की 21 साल है। साथ ही कहा कि उनको पता नहीं था कि दोनों बहनों की उम्र 18 साल से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पुलिस से पूछा- बरात को खाना खिलाकर भेज दें या नहीं
शादी रुकवाने के बाद वधु पक्ष के लोग इस बात पर सहमत हो गए कि 18 साल से कम उम्र में शादी करना गैर कानूनी है। साथ ही पूछा कि जो बरात आई है, उसे खाना खिलाकर भेज दें। पुलिस ने कहा कि खाना खिलाकर भेज सकते हैं। इसको लेकर उनकी कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed