फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two people died due to electric shock in the mixer machine of the new mortuary of Rohtak PGI

Rohtak PGI: नई मोचर्री की मिक्सर मशीन में करंट आने से दो की मौत, जींद के जुलाना के रहने वाले हैं मृतक

Fri, 15 Aug 2025 12:39 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Aug 2025 12:39 PM IST
सार

पीजीआईएमएस में नई मोर्चरी का निर्माण करवाया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से शुक्रवार को लेंटर डाला जा रहा था। इसके लिए सीमेंट, रोड़ी व क्रशर मिक्स करने के लिए मशीन चालू की थी।

विज्ञापन
Two people died due to electric shock in the mixer machine of the new mortuary of Rohtak PGI
रोहतक पीजीआई - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस में शुक्रवार को करीब साढ़े 11 बजे मशीन में करंट आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय अजय व 17 वर्षीय प्रवीण जींद जिले के जुलाना के रहने वाले हैं। पीजीआईएमएस थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीजीआईएमएस में नई मोर्चरी का निर्माण करवाया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से शुक्रवार को लेंटर डाला जा रहा था। इसके लिए सीमेंट, रोड़ी व क्रशर मिक्स करने के लिए मशीन चालू की थी। बारिश के चलते मशीन में करंट आ गया। काम कर रहे अजय व प्रवीण चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उनको पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी रोशनलाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed