फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two out of 605 test samples found corona infected

605 जांच सैंपल में से दो मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 10 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two out of 605 test samples found corona infected
जिले में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हालांकि वर्तमान में लिए जा रहे जांच सैंपलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इक्का-दुक्का ही सामने आ रही है। सोमवार को 605 जांच सैंपल में से मंगलवार को महज दो ही संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी में सरकारी कर्मचारी व पार्श्वनाथ कॉलोनी की महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12323 हो गया है। वहीं कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 12144 हो गई है। हालांकि उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या 160 स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज की है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इसमें सात मरीज अस्पताल में व 12 मरीजों को घर में एकांतवास में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 333 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण 4.26 प्रतिशत व 98.54 प्रतिशत स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन

12524 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में 12524 लाभ पात्रों का टीकाकरण कर चुका है। जिले में कोविशील्ड व कोवैक्सीन टीका उपलब्ध है। मंगलवार को पहली 556 ने पहली व 935 ने दूसरी टीका की खुराक ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed