फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two officers of the building branch are set to be punished

बिल्डिंग ब्रांच के दो अधिकारियों पर गाज गिरना तय

Mon, 25 Apr 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two officers of the building branch are set to be punished
रोहतक। जैन स्थानक में तोड़फोड़ के मामले में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के दो अधिकारियों पर गाज गिरना तय है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ को लेकर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि वे समाज से वादा करके आए हैं, जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उनकी नगर निगम आयुक्त डॉक्टर नरहरि बांगड़ से बात हो गई है। सोमवार को आमने-सामने बैठकर बात करेंगे।
विज्ञापन

शहर में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान छेड़ रखा है। डीसी, एसपी व निगम आयुक्त एक दिन पहले रेलवे रोड का दौरा किया था। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो प्रशासन किला रोड की तर्ज पर रेलवे रोड पर कार्रवाई करेगी। अगले दिन नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम रेलवे रोड पर पहुंची और जैन स्थानक की प्रथम मंजिल के छज्जे को हथौड़ों से तोड़ दिया। तर्क दिया गया कि बिल्डिंग नगर निगम के रिकॉर्ड में धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि कॉमर्शियल बिल्डिंग है। इससे नाराज जैन समाज ने रेलवे रोड पर न केवल प्रदर्शन किया, बल्कि निगम की गाड़ियों को घेर लिया। एसडीएम ने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया था। साथ ही शनिवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने जैन धर्मशाला में पूरे प्रकरण पर जैन समाज से माफी मांगी थी। साथ ही जिम्मेदार निगम कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे रोड पर समाज के बीच वादा करके आया हूं कि जैन स्थानक में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। इसके लिए नगर निगम आयुक्त डॉक्टर नरहरि बांगड़ से फोन पर बात हो गई है। सोमवार को वे ड्यूटी पर आएंगे। इसके बाद आमने-सामने बैठकर बात करेंगे। आखिर किसके आदेश पर नगर निगम की टीम जैन स्थानक में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed