फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two ningteen days

299 दिन चला लंगर, डेढ़ करोड़ खर्च चंदे से जुटाया

Wed, 23 Dec 2020 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
two ningteen days
रोहतक। साल 2020 कोरोना के लिए जाना जाएगा, जिसमें सैकड़ों परिवारों को खाने के लाले पड़ गए। मगर लगातार 299 दिन लंगर चलाकर टिकाणा साहिब संति भाई सांई संस्था ने सही मायने में सच्चे कोरोना योद्धा होने का सबूत दिया। चंदे व आपसी सहयोग से डेढ़ करोड़ की राशि जुटाकर संस्था ने एक-एक दिन में 30 हजार तक पैकेट भोजन वितरण किया। हालांकि अब 18 दिसंबर को पीजीआईएमएस की तरफ से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मात्र 25 रहने पर भोजन न भेजने का आग्रह किया। बावजूद इसके संस्था अब पीजीआईएमएस में आने वाले तिमारदारों व जरूरतमंदों को हर रोज वार्ड नंबर 2 के पीछे व कैंसर वार्ड के आगे भोजन वितरण कर रही है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि टिकाणा साहिब संति भाई सांई कलानौर समाजसेवा में आगे ही रहा है। गद्दीनशीन महंत रामसुखदास महाराज के आशीर्वाद व समाजसेवी के सहयोग से संस्थान का लंगर लगातार चलता रहता है। कोरोना काल में प्रशासन की अनुमति से उन्होंने 23 मार्च को पहला लंगर लगाया था, जिसमें पहले दिन 500 पैकेट भोजन वितरित किया गया। इसके बाद जब लॉकडाउन अप्रैल व मई माह में भी जारी रहा तो एक-एक दिन में 30 हजार पैकेट भोजन तक वितरित किया गया। इसमें प्रशासन ने जहां वितरण के लिए सूची दी, वहीं भोजन भिजवाया गया। इसके अलावा संस्था ने अपने स्तर पर भी जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया।
विज्ञापन

लगातार 9 माह चला लंगर, अब पीजीआईएमएस ने किया इंकार
सति भाई सांई सेवादल की ओर से 23 मार्च से 18 दिसंबर तक लगातार करीब 9 माह कोरोना काल में लंगर चलाया गया। पहले जहां लॉकडाउन व उसके बाद जरूरतमंद लोगों व परिवारों को तीन समय का भोजन दिया गया। इसके बाद पीजीआईएमएस में दाखिल मरीजों को सुबह, दोपहर व शाम को भोजन व दो समय चाय दी गई। जब कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है तो एक-एक दिन में 125 तक मरीजों को भोजन दिया गया। प्रधान ने बताया कि अब 18 दिसंबर को पीजीआईएमएस की तरफ से कहा गया कि उनके पास मात्र 25 मरीज दाखिल हैं। उनको भोजन संस्थान खुद देेगा। अगर 50 या इससे ज्यादा मरीज होंगे तो संस्थान को सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदे से चला लंगर, प्रशासन ने भी राशन भिजवाया
कोरोना काल में संस्थान का डेढ़ करोड़ रुपये भोजन वितरण पर खर्च हुआ है। इसमें ज्यादातर राशि समाजसेवी व दानियों द्वारा दी गई है। इसके अलावा काफी संख्या में दानदाता रहे। हर किसी की रसीद काटी गई। प्रशासन ने भी राशन भेजा है।

-नरेश, प्रधान सति भाई सांई सेवादल
जनसेवा संस्थान व हरिओम सेवा दल ने भी की सेवा
उधर, भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान ने महंत परमानंद महाराज के नेतृत्व में भी लगातार तीन माह तक लंगर लगाकर जरूरतमंदों को भोजन बांटा गया। अब भी संस्था की तरफ से हर रोज पीजीआईएमएस में सुबह 400 व शाम को 300 लोगों को भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं। उधर, हरिओम सेवा दल ने लंबे समय तक भोजन वितरण कर लोगों की सेवा की। साथ ही लॉकडाउन में दूध वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed