फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two motorcycle-borne assailants shot dead young man going to Delhi at Bhalaut base

रंजिश में बाइक सवार दो आरोपियों ने दिल्ली जा रहे युवक की भालौठ अड्डे पर गोली मारकर की हत्या

Sat, 13 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two motorcycle-borne assailants shot dead young man going to Delhi at Bhalaut base
Two motorcycle-borne assailants shot dead young man going to Delhi at Bhalaut base - फोटो : RohtakCity
लॉकडाउन के दौरान गांव बलियाणा में ठीकरी पहरे पर ड्यूटी दे रहे युवकों की गांव के दो युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। जिस कहासुनी की रंजिश रखते हुए दोनों युवकों ने शनिवार को दिनदहाड़े दोपहर करीब ढाई बजे हत्या व हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे कार सवार गांव बलियाणा के पूर्व सरपंच के भाई का गांव से ही बाइक पर पीछा किया और भालौठ के अड्डे पर उसकी छाती में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने गांव बलियाणा जाकर रंजिशन दूसरे युवक पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहले भालौठ अड्डे पर पहुंची, जहां से मृतक के शव को पीजीआई भिजवाया। इसके बाद पुलिस गांव बलियाणा में पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में योगानंद ने बताया कि वह गांव बलियाणा का रहने वाला है व पूर्व सरपंच है। उसने बताया कि वे पांच भाई है। सबसे छोटा भाई सतपाल (38) शनिवार को अपनी कार में अपनी पत्नी ज्योति के साथ दिल्ली के लिए चले थे। जब दोनों भालौठ के अड्डे पर पहुंचे तो वहां सतपाल दुकान से सामान के लिए कार से नीचे उतरा ही था कि वहां गांव के ही नवीन व विक्की एक बाइक पर सवार होकर आए। योगानंद ने बताया कि दोनों गांव से ही सतपाल की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। जिन्होंने वहां आते ही बाइक रोकी व सतपाल पर गोली चला दी। जो गोली सतपाल के सीने पर दाहिनी ओर जा लगी। गोली लगने के बाद सतपाल जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सतपाल को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगानंद ने बताया कि सतपाल की हत्या करने के बाद आरोपी गांव बलियाणा पहुंचे, जहां आरोपियों ने गांव के ही प्रदीप नाम के युवक पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई व वहां से फरार हो गए। मृतक सतपाल के बड़े भाई कुलबीर ने वारदात के पीछे लॉकडाउन में ठीकरी पहरे के दौरान हुई कहासुनी का विवाद व रंजिश बताई थी। मृतक पेशे से किसान था व वह एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन

विवाद ठीकरी पहरे पर हुई कहासुनी व मारपीट का मामला ही सामने आया है। आरोपियों ने इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, आईएमटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed