फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two minor girls missing from Rohtak found in Ferozepur

रोहतक: साढ़े 12 घंटे बाद पंजाब में मिली शहर से लापता दो नाबालिग लड़कियां, ट्रेन से फिरोजपुर स्टेशन पहुंची

Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
सार

दो नाबालिग लड़कियां रोहतक से पानीपत और पानीपत से फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। फिरोजपुर स्टेशन पर एक रेलवे कर्मचारी ने रोते हुए देखा तो उन्होंने लड़कियों से वजह पूछी, इसपर उन्होंने बताया कि वह रोहतक से आईं हैं।

विज्ञापन
Two minor girls missing from Rohtak found in Ferozepur
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर से लापता दो नाबालिग लड़कियां रविवार को साढ़े 12 घंटे बाद पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर मिली। देर रात पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ लड़कियों को लेने के लिए पंजाब के लिए रवाना हो गई थी। दोनों लड़कियां ट्रेन में सवार होकर खुद गई या किसी के बहकावे में गई हैं, यह तो उनके आने के बाद ही पता लग सकेगा। लड़कियां मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि शहर की एक कॉलोनी की 11 वर्षीय दो लड़कियां लापता हो गई हैं। दोनों के अपहरण की आशंका है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि लड़कियां हर रोज सुबह सैर करने जाती थी। हर रोज की तरह सुबह करीब आठ बजे अपनी-अपनी साइकिल पर चली गई।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद भी जब वापस नहीं लौटी तो चिंता हुई। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की। इसी बीच लड़कियों की साइकिल रेलवे स्टेशन के पास खड़ी मिली। ऐसे में घर से लेकर स्टेशन तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक जगह सीसीटीवी कैमरे में मिली फुटेज में दोनों लड़कियां साइकिल पर स्टेशन की तरफ जाती दिखाई दी। परिजनों ने झज्जर चुंगी पर जाम लगाकर पुलिस अधिकारियों से तत्काल लड़कियों को तलाश करने की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन से पानीपत जा रही पैसेंजर ट्रेन में हुई सवार

पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक कैमरे में दोनों लड़कियां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दिखाई दी। ऐसे में पुलिस की एक टीम दिल्ली की तरफ रवाना हो गई। इसी बीच जांच में दूसरे कैमरे से पता चला कि लड़कियां पुल से होते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 2 व 3 पर गई हैं। इससे पता चला कि दोनाें पानीपत जा रही सवारी गाड़ी में सवार हुई हैं। ऐसे में पुलिस की दूसरी टीम पानीपत रवाना हो गई। 

फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से करवाई कॉल 

पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों लड़कियां पानीपत से दूसरी ट्रेन में सवार होकर फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर दोनाें घबरा गई और रोने लगी। सौरभ नाम के रेलवे कर्मचारी की उन पर नजर पड़ गई। उसने दोनाें से रोने का कारण पूछा। दोनों ने बताया कि वे रोहतक की रहने वाली हैं और ट्रेन में बैठकर यहां पहुंच गई। एक लड़की ने परिजनों का मोबाइल नंबर दिया। नंबर पर सौरभ ने परिजनों से वीडियो कॉल से बात करवाई। तब जाकर परिजनों व पुलिस की टीमों ने राहत की सांस ली। 

लड़कियों को लाने पुलिस रवाना  

सौरभ नाम के लड़के से पुलिस ने बात की और लड़कियाें को आरपीएफ को सुपुर्द करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आरपीएफ के अधिकारियों से बात की। साथ ही पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ लड़कियों को लेने के लिए रवाना हो गई। 

पुलिस की सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय के अलावा शिवाजी कॉलोनी थाने की दो टीमों ने बेहतर तालमेल से पूरा दिन लड़कियाें को तलाश किया। राहत की बात रही कि लड़कियां पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर मिल गई। उनको जल्द परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - कृष्ण कुमार, एएसपी रोहतक

 

यूं चला घटनाक्रम

समय    घटना

  • 8.00    बाहर साइकिल पर घर से घूमने गई
  • 9.00    घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।
  • 10.00    रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में साइकिल मिली
  • 11.30    झज्जर चुंगी पर परिजनों व कॉलोनी के लोगों ने लगाया जाम। 
  • 2.00    जनता कॉलोनी में एक सीसीटीवी कैमरे में फुटेज मिली, जिसमें लड़कियां स्टेशन की तरफ जा रही हैं।
  • 3.00    रेलवे स्टेशन पर मिली लड़कियों की फुटेज, प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर जाते हुए दिखाई दी।
  • 8.32    फिरोजपुर से सौरभ नाम के युवक ने वीडियो कॉल करके करवाई लड़कियों से परिजनों की बात। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed