फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two masked youths snatched 20 thousand rupees on the strength of a pistol at Kisan Patrol Pump on Kiloi Bhalouth Road

किलोई भालौठ रोड पर किसान पैट्रोल पंप पर नकाबपोश दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर छीने 20 हजार रुपये

Sun, 21 Aug 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two masked youths snatched 20 thousand rupees on the strength of a pistol at Kisan Patrol Pump on Kiloi Bhalouth Road
रोहतक। किलोई भालौठ रोड पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात नकाबपोश दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर 20 हजार रुपये छीन लिए। पेट्रोल पंप बंद करते समय दोनों जबरन अंदर घुस आए। युवकों ने आते ही कहा, जितने रुपये हैं चुपचाप निकाल दो, नहीं तो गोली मार देंगे। रुपये लेकर दोनों किलोई की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

किलोई पाना चौधराण निवासी दीपक उर्फ छोटू ने कहा है कि वह पिछले करीब एक साल से किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप भालौठ रोड किलोई पर सेल्समैन की नौकरी करता है। यहां किलोई निवासी विकास उर्फ विक्की भी सेल्समैन हैं। किलोई निवासी नरेश पंप पर सफाई कर्मचारी है। शुक्रवार रात हम तीनों पेट्रोल पंप की मशीनें बंद कर पंप के कार्यालय में सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पंप के कार्यालय के गेट पर दो युवक आए। शीशे के गेट से एक हेलमेट पहने व दूसरा मुंह पर सफेद परना बांधे दिखाई दिया। इन्होंने धक्का मारकर गेट खोल दिया और अंदर घुस आए। परना बांधे युवक ने पिस्तौल दिखाते हुए रुपये मांगे। दूसरे युवक ने भी हमारी तरफ पिस्तौल तान दी। डर के कारण मैंने और विकास ने तेल बिक्री के करीब 20 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद वे किलोई की तरफ पैदल निकल गये। हमने बाहर निकल कर देखा तो पेट्रोल पंप से कुछ दूर एक बाइक खड़ी थी। युवक इस पर सवार होकर अंधेरे में लापता हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात को लेकर हर पहलू से जांच करते हुए शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed