फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two lakhs cheated on the pretext of giving feedback of tour package

Rohtak News: टूर पैकेज का फीडबैक देने का झांसा देकर ठगे दो लाख

Tue, 31 Dec 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 31 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs cheated on the pretext of giving feedback of tour package
खिड़वाली गांव की महिला को टूर पैकेज का ऑनलाइन फीडबैक देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 2 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में पीड़ित महिला ज्योति ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महिला ने दी शिकायत में बताया कि 13 दिसंबर को उसके नंबर पर टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर आया। कहा गया कि टूर पैकेज पर अच्छा फीडबैक देना है। इसके बदले कमीशन मिलेगा। उसने विश्वास करके फीडबैक देने की प्रक्रिया सीखनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर ही एक कस्टमर सर्विस ग्रुप से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

टेलीग्राम पर लिंक भेजकर उसकी आईडी बना दी गई। इसके बाद अलग-अलग टॉस्क देकर 2 लाख रुपये निवेश करवा लिए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो कहा गया कि साढ़े 2 लाख 15 हजार रुपये अलग से जमा करवाओ, तब पूरी रकम निकाल पाओगे। इसके लिए बार-बार दबाव बनाया गया। उसने जांच पड़ताल की तो पता चला कि फर्जीवाड़ा करके उसके साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed