{"_id":"61c0e011734b796bf862ce0b","slug":"two-lakh-one-thousand-576-properties-will-have-a-new-id-from-april-rohtak-news-rtk6333381119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख एक हजार 576 प्रॉपर्टी की नई आईडी होगी अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख एक हजार 576 प्रॉपर्टी की नई आईडी होगी अप्रैल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज वर्मा
रोहतक। नगर निगम क्षेत्र की सभी प्रॉपर्टी की नई आईडी बन चुकी है। अप्रैल से नई आईडी से ही निगम में काम होगा। लोगों को अवगत कराने के लिए सोमवार से नोटिस भेजना शुरू हो गया है। जिसमें नई और पुरानी प्रॉपर्टी आईडी लिखी है। पुरानी आईडी की गलती 30 दिन में सही होगी। नोटिस पर क्यूआर कोड हैं जिससे भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। यदि किसी को दिक्कत है, तो रंगशाला में सोमवार से खुले दफ्तर में भी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
निगम क्षेत्र की सभी प्रॉपर्टी (घर, व्यावसायिक व खाली प्लॉट) की एक आईडी है, जो 2011 में एक निजी कंपनी ने बनाई थी। इसी प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर ही नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा होता है और एनओसी व एनडीसी मिलती है। शासन के निर्देश पर एक कंपनी 2019 से सर्वे करने में जुटी थी, जिसने 201576 प्रॉपर्टी की नई आईडी बनाई है, जिसमें 131689 घर व व्यावसायिक हैं और 69887 खाली प्लॉट हैं। अप्रैल 2022 से सर्वे करने वाली कंपनी निगम में काम करना शुरू कर देगी। कंपनी के मैनेजर अमित गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने रंगशाला में अपना कार्यालय खोलकर कामकाज शुरू कर दिया है। लोगों को नई प्रॉपर्टी आईडी से अवगत कराने के लिए टीमों को लगाया है। फिलहाल 131689 नई प्रॉपर्टी आईडी के नोटिस टीमें दे रही हैं। नोटिस में नई प्रॉपर्टी के साथ-साथ पुरानी प्रॉपर्टी आईडी भी लिखी है। नोटिस में लिखा है कि यदि किसी की पुरानी प्रॉपर्टी आईडी गलत अंकित हैं, तो वह 30 दिन में सही करवा सकते हैं। नोटिस में एक क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिससे लोग अपनी आपत्ति ऑनलाइन भी दर्ज करवा सकते हैं। यदि कोई लिखित में शिकायत देना चाहता है, तो वह रंगशाला में आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके बाद खाली प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी से लोगों को अवगत कराया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल से निगम में सारे कामकाज नई प्रॉपर्टी आईडी से होंगे, इसलिए जल्द से जल्द लोगों को अवगत कराया जाएगा।
कई प्रॉपर्टी की पहली आईडी बनी
सर्वे के बाद शहर की कई ऐसी भी प्रॉपर्टी की आईडी बनाई गई है, जिनकी अभी तक बनी ही नहीं थी। यही नहीं, बिना प्रॉपर्टी आईडी बने ही निगम टैक्स ले रहा था।
बसंत विहार व सुनारिया में बांटे नोटिस
कंपनी की टीमों ने सोमवार को पहले दिन बसंत विहार और सुनारिया में नोटिस बांटे। नोटिस बांटने के दौरान टीम के सदस्यों को दिक्कत हुई क्योंकि लोगों ने उन पर यकीन नहीं किया।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी बंद मिलने पर चस्पा होगा नोटिस
यदि कोई प्रॉपर्टी बंद मिलती है, तो उस पर टीम को नई प्रॉपर्टी आईडी का नोटिस चस्पा करने के लिए कहा गया है। कंपनी का कहना कि कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को हाथों में ही नोटिस दिया जाए।
वर्जन
नई प्रॉपर्टी आईडी से लोगों को अवगत कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस में पुरानी भी आईडी लिखी है ताकि गलती होने पर लोग सही करवा सके। सर्वे करने वाली कंपनी की कई टीमें लोगों को नोटिस देने में लगी हैं।
- सुरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम