{"_id":"5fde1fea8ebc3e40fe0c52fd","slug":"two-laborers-laying-telephone-cables-of-private-company-buried-in-mud-rohtakcity-news-rtk5870678142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी की टेलीफोन केबल डाल रहे दो मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी की टेलीफोन केबल डाल रहे दो मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर केबिल की पाइप डालते समय इस गड्ढ़े में मिट्टी गिरने से हुई धनेस भुइयां और भीम प्रसाद ?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर के चौधरी देवीलाल पार्क के सामने दो मजदूरों की मिट्टी का तोंदा गिरने से दबकर मौत हो गई। ये मजदूर एक निजी टेलीफोन कंपनी की केबल डालने का काम कर रहे थे। केबल की जगह बनाने के लिए 15 फुट गहरे गड्ढे में डाला गया पाइप फंसने पर दोनों मजदूर गड्ढे में उतरे तो इनके ऊपर मिट्टी का तोंदा गिरने से दब गए। साथी मजूदरों ने हाथों व फावडे़ से मिट्टी हटाकर बमुश्किल निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे 12 मजदूरों की एक टीम शीला बाईपास से दिल्ली बाईपास जाने वाली सड़क पर चौधरी देवीलाल पार्क के सामने खोदाई का काम रही थे। यहां वे एक निजी टेेलीकॉम कंपनी के लिए केबल बिछाने में जुटे थे। इसके तहत मशीन से जमीन में ड्रिल कर केबल के लिए जगह बनाई जा रही थी। इस दौरान मशीन के पाइप फंस गए। इन्हें निकालने के लिए दो मजदूरों को गड्ढे में उतारना पड़ा। बिहार के गया निवासी भीम प्रसाद व दिनेश पाइप निकालते समय मिट्टी के नीचे दब गए। जमीन में करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में ऊपर से मिट्टी का बड़ा तोंदा उन पर गिर पड़ा। यह देखते ही बाहर उनकी मदद को खड़े साथी मजदूर घबरा गए। उन्हें मिट्टी से निकालने के लिए सभी हाथों व फावड़ों से मिट्टी निकालने में जुट गए। कुछ समय बाद मिट्टी के नीचे से दोनों को बेसुध हालत में निकाल लिया गया। इन्हें पीजीआई ले जाया गया। यहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
---
केजीआर कंपनी के साथ काम कर रहे थे मजदूर
पीजीआई में पिंटू कुमार ने बताया कि मेरा बड़ा भाई केजीआर कंपनी के लिए काम कर रहा था। ठेकेदार ने केबल बिछाने का काम लिया था। देवीलाल पार्क के सामने केबल बिछाते समय मशीन का पाइप जमीन में फंस गया। इसे ड्रिल करने के लिए लगाया था। इस पाइप को निकलने के लिए मेरा भाई व दिनेश 15 फुट गहरे गड्ढे में उतरे थे। इस दौरान उनके ऊपर काफी सारी मिट्टी गिर पड़ी। वे इसके नीचे दब गए। हमने बड़ी मुश्किल से उन्हें निकाला और पीजीआई पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
----
छह बच्चों से छिन गया पिता का साया
देवीलाल पार्क के सामने शनिवार दोपहर हुए हादसे में दो मजदूरों ने जान गंवा दी। साथ ही छह बच्चों के सिर से पिता का साया भी छिन गया। भीम का एक बेटा व एक बेटी है। दिनेश के तीन बेटे व एक बेटी है। इन मासूमों को अभी हादसे की जानकारी तक नहीं हैं।
-----
मजदूरों के पास नहीं थे बचाव के उपकरण
मजदूरों ने बताया कि केबल बिछाने का काम ठेके पर हो रहा था। यहां मजदूरों के पास बचाव के उपकरणों की कमी थी। इसमें हेलटमेट मुख्य हैं। हालांकि साइट पर कुछ हेलमेट जमीन पर पड़े नजर आए। मजदूरों व आसपास के लोगों ने बताया कि रस्सी से बंधे हेलमेट हादसे के बाद लाए गए। ये एकदम नए हैं। इन पर एक स्क्रैच तक नजर नहीं आया।
---
केबल बिछाने के दौरान मिट्टी गिरने से भीम व दिनेश दब गए। इन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बारे में कंपनी ठेकेदार को जानकारी दे दी गई है।
-नगेंद्र सिंह, सुपरवाइजर, केजीआर कंपनी।
---
कंपनी सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज
देवीलाल पार्क के पास सड़क पर फाइबर केबल डालने का काम चल रहा था। यहां बगैर सुरक्षा मानकों के मजदूरों ने करीब पांच मीटर से गहरा गड्ढा खोदा था। इसकी मिट्टी ढहने से भीम व दिनेश नाम दो मजदूर दब कर मर गए। इसके चलते केजीआर कंपनी के मालिक रुपेंद्र, मैनेजर राजीव झा, सुपरवाइजर नगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
-प्रदीप कुमार, प्रभारी, सेक्टर 14 पुलिस चौकी।
---
शहर में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
फरवरी 2020: महम में सीवर खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से मजदूर दबा।
मई 2018: शीला बाईपास पर बेसमेंट में दीवार तले दबने से दो मजदूरों की मौत।
दो साल पहले: आईएमटी में निजी कंपनी के सीवर खुदाई में मिट्टी गिरने से दो मजदूरों की मौत
तीन साल पहले : लाखनमाजरा में नांदल गांव में मिट्टी का तोंदा गिरने से पांच मजदूर घायल हुए।

मजदूर भीम प्रसाद (फाइल फोटो)- फोटो : RohtakCity

मजदूर धनेस भुइयां (फाइल फोटो) - फोटो : RohtakCity