फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two international swindlers who defrauded more than 1.25 crores arrested

Rohtak News: सवा करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय ठग गिरफ्तार

Fri, 27 Dec 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two international swindlers who defrauded more than 1.25 crores arrested
साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में रकम निवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के नांगल निवासी अंकित और जम्मू-कश्मीर निवासी समीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने समूचे भारत में सवा करोड़ से अधिक की ठगी की थी। इनमें 15 लाख रुपये की ठगी रोहतक में की थी। इसी मामले की जांच में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चिन्योट कॉलोनी निवासी गंधर्व के पास 3 अगस्त को एक कॉल आई थी। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। गंधर्व को ठगों ने इस तरह फंसाया कि उसे नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जब नुकसान हो तो वह इससे क्विट कर सकते हैं। इस आधार पर उसे एक लिंक भेजा गया और फिर उसे शेयर मार्केट के ग्रुप में जोड़कर एक एप डाउनलोड कराई। इसके बाद शेयर मार्केट में आईपीओ खरीदने के लिए रुपये ट्रांसफर कराए गए। ठगों ने गंधर्व को एप में शेयर खरीदने के लगातार प्रलोभन देते रहे और इसे देखते हुए उसने अलग अलग ट्रांजेक्शन में कुल 16,13,677 रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, गंधर्व को विश्वास में लेने के लिए ठगों ने 95 हजार रुपये वापस ट्रांसफर कर दिए। गंधर्व से कुल 15,18,677 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान महेंद्रगढ़ के नांगल निवासी अंकित उर्फ मोनू को हिरासत में लिया। वह वर्तमान में राजस्थान में रह रहा था। उसने बताया कि जम्मू कश्मीर निवासी समीर के साथ मिलकर अभी तक 11 लोगों से ठगी करके 1.27 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश कि और पांच दिन की रिमांड के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

--------------
ठगों ने सवा करोड़ से अधिक राशि ठगी है। अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर उस राशि को कहां पर खर्च किया गया है। इसके बाद दोनों की संपत्ति अटैच करके इस राशि को अदालत के माध्यम से पीड़ितों को दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

- कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed