फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two infected persons died in Rohtak in first time, 47 new patients found

रोहतक में पहली बार एक दिन में दो संक्रमितों की मौत, 47 नए मरीज मिले

Thu, 27 Aug 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two infected persons died in Rohtak in first time, 47 new patients found
जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2766 पहुंच गया है। खरावड़ की मल्टीनेशनल निजी कंपनी के अलावा पीजीआईएमएस, महम कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इसके बावजूद राहत की बात है कि अब मरीजों का रिकवरी रेट 77.4 फीसदी हो गया है। पिछले 10 दिनों के आंकड़ों की बात करें तो 486 संक्रमित मिले जबकि 375 मरीजों का स्वस्थ सुधरा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में पीजीआईएमएस के पीजी डॉक्टर, महम में चार दुकानदार, इंजीनियर, तीन छात्रा समेत 47 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके अलावा एक युवक और एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, एक दिन में 67 मरीजों के डिस्चार्ज होने के साथ कुल 2141 संक्रमितों ने कोरोना को हराया दिया है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल 596 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से सात मरीज पीजीआईएमएस में भर्ती हैं जबकि 589 होम आइसोलेट किए गए हैं। अभी तक 71965 सैंपल की जांच हो चुकी है, इसमें से 69126 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.84 बताई जा रही है, जबकि रिकवरी रेट 77.4 प्रतिशत है। बुधवार को पहली बार एक दिन में दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें इंदिरा कॉलोनी का युवक और नेहरू कॉलोनी का व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
बोहर की दो गृहिणी, महम के चार दुकानदार, गृहिणी, तीन छात्रा, खरावड़ में निजी कंपनी के छह कर्मचारी, लक्ष्मी नगर में निजी कंपनी का क्वालिटी इंजीनियर, देव कॉलोनी की गृहिणी, सहायक प्रोफेसर सांपला, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर तीन का फिजियोथैरेपिस्ट, मेडिकल मोड पर बीयरर ओटी पीजीआईएमएस, गोकर्ण रोड पर बैंककर्मी, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में स्टेज होम मेल, सुनारियां चौक पर दो गृहिणी, सनसिटी में जूनियर इंजीनियर, तेज कॉलोनी में गृहिणी, सेक्टर-14 की गृहिणी, महिला बिजनेसमैन व गृहिणी, ग्रीन रोड शक्ति नगर का छात्र, गर्ल्ज हॉस्टल में पीजीआईएमएस की एनेस्थीसिया विभाग की पीजी, सैनिक कॉलोनी की महिला मजदूर, पाड़ा मोहल्ला में गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी अनाजमंडी का बिजनेसमैन, डॉक्टर हॉस्टल में ऑर्थो का पीजी, पुराना बस स्टैंड पर गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी में जींद बाईपास का दुकानदार, बिजनेसमैन, सेक्टर दो पार्ट में दो महिला, गांधी कैंप में छात्र, इंद्रा कॉलोनी का छात्र, प्रताप नगर का बुजुर्ग व बुजुर्गा, छात्र, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का छात्र संक्रमण की चपेट में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कैसे रुकेगा संक्रमण : पीजीआईएमएस में भर्ती सिर्फ 7 मरीज, 589 होम आइसोलेट
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और पीजीआईएमएस लगातार हॉटस्पॉट भी बना हुआ है। फिलहाल पीजीआईएमएस में महज सात मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 589 होम आइसोलेट किए गए हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने से कैसे रुकेगा, यह अपने आप में एक सवाल है। क्योंकि अस्पताल से अधिक कोरोना संक्रमित घरों में हैं। घर में आइसोलेट मरीज कितनी गाइडलाइन फॉलो कर रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घर में एक पॉजिटिव मिलने के बाद पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर भी पीजीआईएमएस प्रशासन मरीजों को होम आइसोलेट होने की छूट दे रहा है, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग के नाम पर अब क्लोज कांटेक्ट ही अधिक सर्च कर रहा है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि कई संक्रमित विभाग की नजरों से बच रहे हैं, जोकि आगे संक्रमण फैला रहे हैं।

बुधवार सुबह सात मरीज पीजीआईएमएस में भर्ती थे, देर सायं मरीजों की संख्या 49 हो गई। वहीं, 547 होम आइसोलेट हैं। कोरोना के मरीजों का आंकड़ा घटता-बढ़ता रहता है। मरीज जब उपचार के लिए आता है तो डाटा बढ़ जाता है, लेकिन जब उसे होम आइसोलेट किया जाता है तो डाटा फिर बदल जाता है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed