{"_id":"6a28761a50264dfe29033eab","slug":"two-hour-protest-against-the-womens-commission-chairpersons-remarks-rohtak-news-c-17-roh1020-869944-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला आयोग की चेयरपर्सन की टिप्पणी के विरोध में दो घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला आयोग की चेयरपर्सन की टिप्पणी के विरोध में दो घंटे प्रदर्शन
विज्ञापन
27-नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान नारे लगाती नर्सिंग अधिकारी। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पीजीआई और नागरिक अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने महिला आयोग की चेयरपर्सन की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। पीजीआई में स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया तो नागरिक अस्पताल में स्टाफ ने करीब दो घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान नर्साें ने चेयरपर्सन रेनू भाटिया के खिलाफ नारे भी लगाए।
एसोसिएशन प्रधान दीपा ने बताया कि दस जून को नर्सिंग स्टाफ प्रदर्शन जारी रखेगा। फिलहाल केवल संकेत देने के लिए छोटा प्रदर्शन किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में नाबालिग से जुड़ी कथित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के बयानों के विरोध में प्रदर्शन का फैसला लिया है। प्रदर्शन में 50 नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि दो दिन में कोई संज्ञान नहीं लिया तो प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर एसोसिएशन बड़ा फैसला ले सकती है। दूसरी तरफ, पीजीआई में नर्सिंग अधिकारियों ने विरोध में काले बिल्ले लगाकर कार्य किया।
विज्ञापन
नर्सिंग एसोसिएशन रोहतक के निवर्तमान प्रधान विकास ने कहा कि रेनू भाटिया ने कुरुक्षेत्र अस्पताल में पहुंचकर नर्सिंग अधिकारियों को डराने व धमकाने का प्रयास किया है। आगामी दो दिन से तीन दिन में चेयरपर्सन ने माफी नहीं मांगी तो बड़ा फैसला लिया जाएगा।