फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two groups of Maham Bar Association celebrated Baba Saheb's birth anniversary separately.

Rohtak News: महम बार एसोसिएशन के दो गुटों ने अलग-अलग मनाई बाबा साहेब की जयंती

Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two groups of Maham Bar Association celebrated Baba Saheb's birth anniversary separately.
पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रामचंद्र जांगड़ा को स्मृति चिह्न भेंट - फोटो : संवाद
महम (रोहतक)। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर महम बार एसोसिएशन दो गुटों में बंटी नजर आई। एसोसिएशन के दो गुटों ने अलग-अलग बाबा साहेब की जयंती मनाई। बार रूम में बुधवार को एक कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इसी बीच बार प्रधान प्रदीप ढाका गुट की ओर से शमशेर खरकड़ा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रविशंकर सोनी गुट को आनन फानन कार्यक्रम स्थल बदलना पड़ा। यह कार्यक्रम वकीलों के चैंबर के पास बने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के हॉल में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर खाना बनाने वालों ने दूसरे स्थान पर तंदूर लगा रोटियां बनाईं। दूसरी तरफ बार रूम में बार प्रधान प्रदीप ढाका की ओर से अलग से खाने का प्रबंध किया गया। बार के उप प्रधान, सचिव व सहसचिव रविशंकर सोनी के साथ नजर आए व रोहतक बार के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जबकि बार रूम में पदाधिकारियों में सिर्फ बार प्रधान प्रदीप ढाका रहे।
विज्ञापन

बार प्रधान का कहना है कि बार का कार्यक्रम हमेशा बार रूम में ही होता आया है। कुछ साथियों ने आनन फानन अलग जगह पर कार्यक्रम किया। इस बारे में वही बता सकते हैं। शमशेर खरकड़ा को बार का सदस्य बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका बार में बड़ा योगदान है। वह हर कार्यक्रम में शामिल होते हैं। पूर्व प्रधान रविशंकर सोनी ने कहा कि उन्होंने अच्छे से कार्यक्रम आयोजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाबा साहेब सामाजिक समरसता के पुरोधा
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर महम बार एसोसिएशन में वकीलों के बीच पहुंचे।उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर सामाजिक समरसता के पुरोधा थे। उनका पूरा जीवन संघर्ष की एक गाथा है। यह हर समाज के व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। वह सदैव समाज में पिछड़े व्यक्ति की समानता की बात करते थे। उन्होंने महम बार को 11 लाख व राेहतक बार को 5 लाख रुपये सांसद कोटे से सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। रोहतक बार के प्रधान दीपक हुड्डा ने व्यस्तता के चलते अपने प्रतिनिधि को कार्यक्रम में भेजा। प्रतिनिधि ने रोहतक बार प्रधान का सांसद के नाम संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed