फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two girls from Rohtak returning from Nainital died in an accident

Rohtak News: नैनीताल से लौट रहीं रोहतक की दो युवतियों की हादसे में मौत

Thu, 03 Apr 2025 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 03 Apr 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Two girls from Rohtak returning from Nainital died in an accident

विज्ञापन
रोहतक।



नैनीताल से बाबा नीम करौली के दर्शन कर लौट रहीं रोहतक निवासी दो युवतियों की कार मंगलवार को यूपी के मुरादाबाद में हादसे का शिकार हो गई। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक 50 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

रोहतक की शिवाजी कॉलोनी निवासी सिमरन (18) और गांव कंसाला निवासी शिवानी (25) 31 मार्च की सुबह नैनीताल के लिए निकली थीं। मंगलवार को नैनीताल स्थित बाबा नीम करौली धाम से दर्शन कर लौट रही थीं।मुरादाबाद के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के जीरो पॉइंट पर मंगलवार रात 12 बजे सीमेंट पाइप से भरे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी और 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में सिमरन और शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में रिटौली निवासी राहुल व मोखरा निवासी संजू घायल हो गया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




मोबाइल मैप में रास्ता गलत दिखाने से हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, कार सवार लोग काशीपुर के रास्ते मुरादाबाद होते हुए रोहतक आ रहे थे। मोबाइल पर ऑनलाइन मैप खोल रखा था। मैप ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे की गलत दिशा दिखा दी। युवक कार लेकर हाईवे पर चढ़े ही थे कि तभी दिल्ली से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




देर शाम गमगीन माहौल में हुआ अंतिम सस्कार

सिमरन और शिवानी शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स थीं। बुधवार दोपहर बाद परिजन उनके शव लेकर रोहतक पहुंचे। बेटियों के शव देखते ही परिजन फफक पड़े। देर शाम को गांव कंसाला में शिवानी का और शिवाजी कॉलोनी के श्मशान घाट में सिमरन के शव का अंतिम संस्कार हुआ।



.............

पिता की मौत के बाद शिवानी पर थी परिवार की जिम्मेदारी





रोहतक। कंसाला गांव निवासी नर्स शिवानी के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। शिवानी की मौत से छोटी बहन और मां बेसहारा हो गई हैं।

शिवानी के परिवार में उसकी एक छोटी बहन काजल और मां दीपिका हैं। दो साल पहले पिता की मौत के बाद शिवानी और उसका परिवार गांव से आकर सेक्टर-4 में रहने लगा था। शिवानी एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी। मंगलवार देर रात मुरादाबाद में हुए हादसे में नर्स की मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है।



कंसाला गांव निवासी शिवानी के ताऊ बॉबी ने बताया उसके छोटे भाई सुरेंद्र की दो बेटियां थीं। वहीं तीन साल पहले सुरेंद्र का सड़क हादसे में पैर कट गया था। हादसे के एक साल बाद बीमारी से सुरेंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद से शिवानी मां और बहन को लेकर रोहतक के सेक्टर-4 में रहने लगी थी।


सिमरन की शादी के लिए घरवाले देख रहे थे रिश्ता



हादसे में जान गंवाने वाली सिमरन शिवाजी कॉलोनी में रहती थी। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सिमरन के भाई चिराग ने बताया वह दो दिन पहले घर से नैनीताल बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए गई थी। बीती रात मुरादाबाद पुलिस से फोन आया तो हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोग रात को ही मुरादाबाद के लिए निकल गए। भाई ने बताया कि सिमरन की शादी के लिए परिवार रिश्ता देख रहा था। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed