{"_id":"67feaf63949468647a0598cc","slug":"two-fire-employees-were-beaten-up-for-not-writing-a-wrong-report-rohtak-news-c-17-roh1020-634928-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गलत रिपोर्ट न लिखने पर दो फायर कर्मचारियों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गलत रिपोर्ट न लिखने पर दो फायर कर्मचारियों के साथ मारपीट
Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। आग बुझाने गए दमकल कर्मचारियों ने एक एकड़ गेहूं की जगह 9 एकड़ गेहूं लिखने से मना किया तो शिकायतकर्ताओं ने दोनों कर्मचारियों के साथ डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगाें ने कर्मचारियों को शिकायतकर्ताओं से बचाकर वहां से निकाला।
फायरमैन जसवंत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने साथी नरेश कुमार के साथ गेहूं के खेत में लगी आग बुझाने गए थे। आग बुझाने के बाद खेत में हुए नुकसान का ब्योरा लिखने लगे तो शिकायतकर्ता संजय, उसके साथी सत्तू व मनोज ने एक एकड़ गेहूं के नुकसान की जगह 9 एकड़ गेहूं दिखाने को कहा। इसका विरोध करने पर हमें डंडे से पीटा। मारपीट में जसवंत के चेहरे, पीठ व आंख और नरेश कुमार के पैर व पीठ पर गंभीर चोट लगी है।
वर्जन
आग बुझाने आए दमकल कर्मचारियों के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-सत्यपाल, प्रभारी, महम थाना।
वर्जन
आग बुझाने जा रहे दमकल कर्मचारियों का लोग सहयोग करें। महम में आग बुझाने गए कर्मचारियों पर गेहूं की अधिक फसल लिखने का दबाव बनाया गया। यह दबाव मानने से इनकार करने पर मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। कर्मचारियों से मारपीट करने वालों पर अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई कराई जाएगी।
दीपांशु महलावत, एफएसओ, दमकल विभाग।