{"_id":"61b3acda1016f113e6165736","slug":"two-family-members-from-punjab-found-corona-infected-rohtak-news-rtk6323657108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आए परिवार के दो सदस्य मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आए परिवार के दो सदस्य मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सैंपल देता व्यक्ति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के जिले में दो और केस सामने आए हैं। शहर के सेक्टर एक के एक परिवार के दो सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह परिवार पंजाब में रिश्तेदार के यहां हुए कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस परिवार के चौथे सदस्य के सैंपल भी ले लिए गए हैं। शनिवार को रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के सेक्टर एक में रहने वाले दो युवा रियल एस्टेट कारोबारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी परिवार की एक महिला वीरवार को संक्रमित पाई गई थी। परिवार के चौथे सदस्य के भी शुक्रवार को सैंपल लिए गए हैं। शनिवार को इनकी रिपोर्ट आनी है। पंजाब में रिश्तेदार घर आयोजित समारोह से लौटे परिवार को एकांतवास में रखा गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच पहुंच गई है। विभाग ने दिनभर में 1307 सैंपल लिए, जबकि 857 को रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 4.41 प्रतिशत व सुधार की दर 97.71 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत 1214 लोगों को पहली व 4444 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1141086 वैक्सीन लगा चुका है।
दूसरी डोज लगाने वाले भी बरतें सावधानी
कोरोना का खौफ अभी बना हुआ। इसलिए दो डोज लगाने वाले भी सावधानी बरतें। हर व्यक्ति को कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है। इसी से महामारी को हराया जा सकता है।