फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two cheaters were caught at the Kiloi examination center, and three youths were caught roaming near the center in Meham.

Rohtak News: किलोई परीक्षा केंद्र से दो नकलची पकड़े, महम में केंद्र के पास घूम रहे तीन युवक दबोचे

Fri, 27 Feb 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two cheaters were caught at the Kiloi examination center, and three youths were caught roaming near the center in Meham.
लक्ष्य, परीक्षार्थी।
रोहतक। हरियाणा बोर्ड की 10वीं गणित विषयों की परीक्षा में वीरवार को दो नकलची पकड़े गए। किलोई के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा के अंदर जांच के दौरान दो विद्यार्थियों का नकल का केस बनाया। वहीं परीक्षा केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र बेहद आसान था जबकि त्रिकोणमीति सवाल अधिक आए हुए थे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय बोर्ड भिवानी की ओर से सरकार व गैर सरकारी विद्यालयों के 9,775 विद्यार्थियों में से 9,637 विद्यार्थियों ने गणित परीक्षा में हिस्सा लिया जबकि 138 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

खिड़वाली में बुधवार को हुई 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा मामले में जिला प्रशासन ने जांच के बाद रोहतक के केंद्र से पेपर वायरल न होने का दावा किया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक का कहना है कि प्राचार्यों की कमेटी ने मामले की जांच की थी जिसके बाद वायरल पेपर खिड़वाली के सेंटर का नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़वाली के परीक्षा केंद्र में डी38 प्रश्न पत्र कोड था जबकि वायरल में कोर्ड डी40 देखा गया है। वहीं सचिन गुप्ता ने वीरवार को 10वीं की परीक्षा कें दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के साथ जिले के खिड़वाली व डोभ गांवों के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
खिड़वाली गांव से हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने कहा कि बुधवार को पंचायत व पुलिस प्रशासन के सहयोग से खिड़वाली सेंटर से कोई पेपर लीक होने का मामला सामने नहीं आया।
------
तीन युवकों पर धारा 172 बीएनएस के तहत कार्रवाई
महम थाना निरीक्षक रविंद्र ने महम एरिया में स्थित परीक्षा केंद्रों के पास घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान प्रशांत, बलजीत व शक्ति के रूप में हुई। तीनों युवकों से पूछताछ की गई व उनके परिजनों को बुलाया गया। युवकों के खिलाफ धारा 172 बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
------
बहुविकल्पीय प्रश्न काफी सरल लगे। 70 से अधिक अंकों का पेपर करके आया हूं। त्रिकोणमिति से अधिकांश सवाल पूछे गए थे। -लक्ष्य, परीक्षार्थी।
-----------
परीक्षा को ज्यादा कठिन भी नहीं कहा जा सकता है। पाठ्यक्रम से ही पेपर आया था। हालांकि, इतने अंकों का पेपर करके आया हूं कि पास हो जाऊंगा। -आकाश, परीक्षार्थी।

------
परीक्षा में रियल नंबर में प्रश्न पूछे गए थे। सांख्यिकी अध्याय से भी सवाल आए हुए थे। इस अध्याय से जुड़े सवाल अन्य की अपेक्षा सरल रहे थे। -उदेश, परीक्षार्थी।
------
गणित विषय का पेपर देकर आया हूं। कोई भी सवाल पाठ्यक्रम से बाहर से नहीं आया था। गणित पेपर कठिन नहीं था। -आशू, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

लक्ष्य, परीक्षार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed