फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two cheaters caught in class 12th Hindi exam

Rohtak News: कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा में दो नकलची पकड़े

Thu, 07 Mar 2024 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two cheaters caught in class 12th Hindi exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा शिक्षा बोर्ड सत्र 2024 की कक्षा 12वीं की बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिले के 35 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। 7868 विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षा में दो नकलचियों को पकड़ा गया। परीक्षा से आधा घंटा पहले सभी विद्यार्थी निर्देश अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

विद्यार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। केंद्र अधीक्षक ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान शांत माहौल रहा मगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं के दो विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। दोनों विद्यार्थियों का यूएमसी (अनफेयर मीन्स केस) बनाया गया, साथ ही केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी ने केंद्र के बाहर मौजूद सभी लोगों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed