फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two buses will leave for the last bath in Mahakumbh

Rohtak News: महाकुंभ में अंतिम स्नान के लिए दो बसें होंगी रवाना

Tue, 25 Feb 2025 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two buses will leave for the last bath in Mahakumbh
फोटो-24सीटीके19 रोहतक बस डिपो से प्रयागराज जाने वाली बस।संवाद
रोहतक। अंतिम दिन कुंभ में स्नान करने के लिए जिले से 92 श्रद्धालुओं ने टिकट बुक करवाए हैं। इसको देखते हुए बस डिपो से दो बसों का संचालन किया जाएगा। महाकुंभ के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद से ही लोगों में प्रयागराज जाने का क्रेज देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से महाकुंभ के लिए 6 से 25 फरवरी तक बस सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद से ही बड़ी संख्या में जिले से श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के लिए रोडवेज की बसों में सफर किया। कल महाकुंभ का अंतिम स्नान है। इसको देखते हुए आज अंतिम बार प्रयागराज के लिए डिपो से दो बसों का संचालन किया जाएगा। कुंभ में अंतिम स्नान करने के लिए जिले से 92 श्रद्धालुओं ने एडवांस टिकट बुकिंग करवाई है। बस सेवा शुरू होने के बाद से ही कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिला था। सफर के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बस डिपो में एडवांस टिकट बुकिंग शुरू की गई थी। इसके बाद से ही लोग बस स्टैंड पर टिकट बुकिंग करवाने के लिए पहुंच रहे थे। यात्रियों की संख्या में को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा था। प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू करने से रोडवेज को भी मुनाफा कमाया है।
विज्ञापन

डिपो से श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने के लिए 6 से 25 फरवरी तक बस सेवा शुरू की गई थी। आज डिपो से प्रयागराज के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। लोगों की सुविधा को देखते हुए डिपो में एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपाे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed