{"_id":"69949b96aae1a7edaa019f54","slug":"two-brothers-were-murdered-by-cutting-them-with-a-sword-in-polangi-village-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polangi Murder Case: तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polangi Murder Case: तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार
Tue, 17 Feb 2026 10:19 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:19 PM IST
सार
पोलंगी के दोहरे हत्याकांड में आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पोलंगी दोहरे हत्यकांड के आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पोलंगी के दोहरे हत्याकांड में दो भाइयों कर्मबीर उर्फ बुल्ला व कुलदीप की हत्या तलवार से काटकर की गई थी। पुलिस ने आरोपी रणधीर व उसके बेटे अमित से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली है। तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि 13 फरवरी को पोलंगी गांव निवासी जगमेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि वे छह भाई थे। तीन की पहले मौत हो चुकी है। तीन अविवाहित भाई एक साथ रह रहे थे।
2024 में गांव के युवक सन्नी ने उसके भाई कर्मबीर व मुझे ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। वह केस अभी अदालत में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। मना करने पर रंजिश रखते हुए उसके दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने हत्या आरोपी पूर्व सरपंच रणधीर व उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अन्य आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है।